फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कम्यूनिटी सेंटर में की गई बछड़ों की नसबंदी

कम्यूनिटी सेंटर में की गई बछड़ों की नसबंदी

Mon, 14 Jan 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
कम्यूनिटी सेंटर में की गई बछड़ों की  नसबंदी
किशनी (मैनपुरी)। पशुपालन विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा नगर के कम्यूनिटी सेंटर में बंद आधा सैकड़ा बछड़ों की नसबंदी की गई। वहीं घायल पशुओं को उपचार भी दिया।
विज्ञापन


किशनी के कम्यूनिटी सेंटर में अस्थाई गोशाला बनाई गई है। यहां किसानों ने गोवंश को एकत्रित कर सेंटर में बंद कर दिया था। इसके बाद रविवार को सांड़ों ने कमजोर गायों को घायल कर दिया था। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पुष्प कुमार ने सेंटर के निरीक्षण के बाद बछड़ों की नसबंदी कराने की बात कही थी। सोमवार को सुबह ही चिकित्सकों की टीम कम्यूनिटी सेंटर पहुंच गई।
विज्ञापन


यहां डॉ. दिलीप कुमार की देखरेख में आधा सैकड़ा बछड़ों की नसबंदी कराई गई। मंगलवार को भी बाकी बछड़ों की नसबंदी का काम किया जाएगा। वहीं घायल गायों को भी चिकित्सकों ने उपचार दिया। चिकित्सकों के अनुसार नसबंदी करने से गोवंश की बढ़ रही संख्या पर रोक लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed