फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्वच्छ भारत की प्रदेश स्तरीय टीम ने देखी शौचालयों की स्थिति

स्वच्छ भारत की प्रदेश स्तरीय टीम ने देखी शौचालयों की स्थिति

Fri, 18 May 2018 11:45 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत की प्रदेश स्तरीय टीम ने देखी शौचालयों की  स्थिति
फिरोेजाबाद/टूंडला। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों में बनाए गए शौचालयों की सत्यता की जांच करने शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय टीम पचोखरा क्षेत्र के गांव घिरौली पहुंची। साथ ही टीम द्वारा ग्रामीणों को शौचालय के प्रयोग को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत की स्टेट कंसलटेंट तुहिना राय व जिला प्रेरक नेहा पवार ने गांव पहुंचकर सर्वे करते हुए ग्रामीणों से गांव में बनाए गए शौचालयों के प्रयोग के बारे में जानकारी ली। तुहिना राय ने ग्रामीण महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि सभी ग्रामीण सरकार द्वारा बनाए गए शौचालयों का प्रयोग जरूर किया करें। क्योंकि यह देखने में आया है कि अधिकांश ग्रामीण घर में शौचालय होने के बावजूद खुले में शौच करने जा रहे हैं जो गलत है। खुले में शौच करने से तमाम प्रकार की बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


इससे बचने के लिए सरकार द्वारा गांव-गांव शौचालय बनवाए गए हैं। सरकार की मंशा गांवों को शौच मुक्त बनाने की है। गांव में सभी ग्रामीणों के शौचालय बने होने पर प्रशंसा जाहिर की। इस दौरान टीम ने गांवों में बनाए गए शौचालयों की गुणवत्ता को भी चेक किया। ग्रामीणों को खुले में शौच न करने को लेकर शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिला परियोजना समन्वयक ज्योतिष दिवाकर, सचिव एके शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed