फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जन सेवा केंद्रों पर भी दाखिल कर सकेंगे जीएसटी रिटर्न

जन सेवा केंद्रों पर भी दाखिल कर सकेंगे जीएसटी रिटर्न

Fri, 07 Jul 2017 12:00 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
जन सेवा केंद्रों पर भी दाखिल कर सकेंगे जीएसटी रिटर्न
gst - फोटो : Demo Pic
मथुरा। अब जीएसटी रिटर्न जन सेवा केंद्रों पर भी दाखिल किए जा सकेंगे। इसका लाभ उन व्यापारियों को मिलेगा जिनके पास कंप्यूटर नहीं है, या फिर वो इसका ज्ञान नहीं रखते है। इस व्यवस्था के लिए जीएसटी विभाग जन सेवा केंद्र संचालकों को ट्रेनिंग देने जा रहा है।
विज्ञापन



जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों के बड़े तबके को ये शिकायत थी कि वो कंप्यूटर के ज्ञान से अनजान हैं या फिर उनके ऊपर कंप्यूटर खरीदने और रखरखाव करने का अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

जीएसटी विभाग के अफसरों ने इसका भी एक समाधान ढूंढ निकाला है। जिले के सभी जन सेवा केंद्र संचालकों को जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसका सीधा लाभ उन व्यापारियों को मिलेगा जिनके पास कंप्यूटर की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ज्वाइंट कमिश्नर राजेंद्र रॉय ने बताया जन सेवा केंद्र संचालकों को 30-30 का दल बनाकर ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद कारोबारी आसानी से इन केंद्रों से भी अपना जीएसटी रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed