फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   140 Contract Employees Job Will Be End Due To Absent

आगरा: परिवहन विभाग में 140 संविदा कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा, ये है वजह

Fri, 25 Jun 2021 03:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 25 Jun 2021 03:47 PM IST
सार

काम पर न लौटने पर उनकी सेवा समाप्त की कार्रवाई हो सकती है। इसमें 89 संविदा चालक और 51 परिचालक हैं, जो लंबे समय से अनुपस्थित हैं।

विज्ञापन
140 Contract Employees Job Will Be End Due To Absent
रोडवेज की बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा परिवहन निगम के करीब 140 संविदा कर्मियों की नौकरी खतरे में है। काम पर न लौटने पर उनकी सेवा समाप्त की कार्रवाई हो सकती है। इसमें 89 संविदा चालक और 51 परिचालक हैं, जो लंबे समय से अनुपस्थित हैं। हालांकि माना जा रहा है कि रोडवेज का संचालन प्रभावित हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरएम मनोज कुमार पुंडीर ने इन संविदा कर्मियों को नोटिस जारी किया है, निर्देश दिए कि तुरंत काम पर नहीं लौटे, तो संविदा समाप्त की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं करीब 50 सरकारी चालक और परिचालक भी लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं।
विज्ञापन


संविदा कर्मचारियों के अनुपस्थिति रहने से रोडवेज को काफी दिक्कतें आ रही है। संचालन भी प्रभावित हो रहा है। अपर प्रबंधक निदेशक परिवहन निगम ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से निर्देश दिए थे कि अनुपस्थिति चल रहे संविदा कर्मी तत्काल कार्य पर नहीं आते हैं, तो उनकी संविदा निरस्त कर दी जाए। इस संबंध में आरएम मनोज कुमार पुंडीर का कहना कि नोटिस के बाद भी संविदा कर्मचारी कार्य पर नहीं लौटे, तो उनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी। बता दें कि परिवहन निगम में 1300 से अधिक संविदा कर्मचारी हैं। इसमें संविदा चालक 700 एवं परिचालक 600 है। इसके अलावा अन्य संविदाकर्मी भी हैं। बता दें कि पूर्व में बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे सैकड़ों संविदा कर्मियों की संविदा समाप्त की जा चुकी है। 
विज्ञापन


50 सरकारी कर्मचारी भी गैरहाजिर
आगरा में करीब 50 सरकारी चालक और परिचालक भी लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। लेकिन यूनियन से जुड़े होने के कारण उन पर अधिकारी दबाव नहीं बना पा रहे हैं।

अपराजिता: अपनों ने छोड़ा...खुद तय की सफलता की डगर, शहर में बनाई पहचान, पढ़िए इनकी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed