{"_id":"5bbe3856867a55287312f435","slug":"131539192918-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। दो माह बाद कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना 4 अगस्त 2018 की है। महिला घर पर अकेली थी। वह घर पर बर्तन साफ कर रही थी। इसी बीच ग्राम के ही निवासी महेश, मनोज कुमार, राकेश घर में घुस आए। महेश ने महिला को पीछे से दबोच लिया, जबकि राकेश व मनोज ने महिला का मुंह बंद कर लिया। इसके बाद तीनों आरोपी महिला को जबरन कमरे में खींच कर ले गए। आरोपियों ने महिला के ऊपर तमंचा तान दिया।
इसके बाद तीनों ने महिला से दुष्कर्म किया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोगों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी फोन से अपने पति को दी। यूपी-100 को भी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। वह पड़ोस के लोगों के साथ क्षेत्र की चौकी पहुंची, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने भी पीड़िता का न तो मामला ही दर्ज किया और न ही चिकित्सीय परीक्षण कराया। एसपी को भेजी शिकायत के बाद भी पीड़िता को राहत नही मिली। इसके बाद महिला ने कोर्ट में मामला दायर कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।