फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राजीव गांधी नगर में जलभराव पर फूटा गुस्सा, जाम

राजीव गांधी नगर में जलभराव पर फूटा गुस्सा, जाम

Fri, 07 Jul 2017 11:25 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी नगर में जलभराव पर फूटा गुस्सा, जाम
जाम लगाते लोगों को समझाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के ज्योंति तिराहा पर शुक्रवार सुबह आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। सभी राजीव गांधी नगर में हुए जलभराव से हो रही दिक्कतों से परेशान थे। करीब एक घंटा तक नारेबाजी कर नाराजगी व्यक्त की। एसडीएम व सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आश्वासन मिलने पर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन


मोहल्ला राजीव गांधी नगर में बारिश के बाद हुए जलभराव से घरों में पानी घुस रहा है। गलियों से होकर गुजरना भी मुश्किल हो गया है। कई बार स्थानीय लोगों ने नगर पालिका में जलभराव की समस्या को लेकर शिकायतें भी कीं मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार सुबह आक्रोशित लोगों ने ज्योंति तिराहा पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। नारेबाजी करते हुए समस्या को दूर किए जाने की मांग की। एसडीएम सदर अमित सिंह और सीओ सिटी राजेश चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि नाला और सीवर लाइन भी चौक हो गई है। जिसके चलते पानी नहीं निकल रहा है। गलियों में जलभराव है वहीं कीचड़ भी है जिससे बच्चों व महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। अधिकारियों ने राजीव गांधी नगर का निरीक्षण करने के साथ ही लोगों को जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया। करीब एक घंटा बाद गुस्साए लोगों ने जाम खोला। जिसके बाद आवागमन सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed