फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दिनभर आंदोलन से गूंजता रहा फिरोजाबाद जिला मुख्यालय

दिनभर आंदोलन से गूंजता रहा फिरोजाबाद जिला मुख्यालय

Thu, 07 Dec 2017 11:22 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
दिनभर आंदोलन से गूंजता रहा फिरोजाबाद जिला मुख्यालय
फिरोजाबाद। सीडीओ की मनमानी के खिलाफ गुरुवार को प्रधान और विकास भवन एवं ब्लॉक में तैनात लेखा कर्मचारी संघ एवं ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ का आंदोलन तेज हो गया। सभी ब्लाकों के साथ विकास भवन के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। सीडीओ के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने दर्ज कराए अभियोग को वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होेंगे।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के लटूरी सिंह, अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष राहुल यादव, जिला महामंत्री रामनिवास यादव, राजेश प्रताप सिंह, जेपी यादव एडवोकेट के नेतृत्व में जिले के प्रधान एकत्रित हुए। लेखा कर्मचारी संघ अध्यक्ष डा.चेतन बिहारी सक्सेना, दिनेश कुमार, गोपाल सिंह, मुसद्दक हुसैन, प्रदीप पांडेय, विकास भवन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डा. ध्रुव कुमार आचार्य, गोपाल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जितेंद्र सिंह यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की ओर से हरेंद्रपाल सिंह, प्रेमदास माथुर, सौरभ कुमार, रामशंकर सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन


जिले के सभी ब्लॉक में तालाबंदी के साथ आंदोलन किया। इसके चलते विभागीय कामकाज ठप हो गया। मुख्य गेट पर तालाबंदी की खबर लगने पर अंदर मौजूद सीडीओ अशोक कुमार, डीडीओ अरविंद चंद्र जैन और डीपीआरओ गिरीशचंद्र के साथ अन्य जिला स्तरीय अधिकारी दूसरे गेट से निकल गए। कार्यालयों में कर्मचारी मौजूद नहीं मिले। जो कर्मचारी अंदर थे वे काम नहीं कर पा रहे थे। फरियादी भी बैरंग लौटने को विवश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का प्रदर्शन गुरुवार को जारी रहा। सपा सांसद अक्षय यादव कार्यकत्रियों के धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी आवाज को प्रमुखता से रखेंगे। ताकि इसका हल निकल सके।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने प्रांतीय आह्वान पर 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू की गई बेमियादी हड़ताल गुरुवार को जारी रही। प्रदेश सरकार को हमारी मांगों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। प्रशासन के जिम्मेदार अफसरों को चाहिए कि वे हमारी समस्या का हल निकालें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई खिलबाड़ न किया जाए।


धरना प्रदर्शन में कोई व्यवधान डाला तो सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगी। कार्यकर्ताओं ने खुद की समस्याओं को गानों के माध्यम से रखा और सरकार पर कटाक्ष किए। धरना स्थल पर सपा सांसद अक्षय यादव, जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, वरिष्ठ सपा नेता अवनींद्र यादव भी पहुंचे। उन्होंने कार्यकत्रियों की हक की आवाज पहुंचाने का भरोसा दिया। संघ की जिला अध्यक्ष आसमा कुलश्रेष्ठ, नीतू देवी, राधा सिंह, अंजू देवी,सुनीता शर्मा, गिरिजा देवी, सुधा शर्मा, सरोज कुमारी,संध्या यादव के साथ ही काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed