{"_id":"598c9dcb4f1c1bcd0f8b4686","slug":"121502387659-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर एक दुष्कर्म, दूसरी महिला के कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर एक दुष्कर्म, दूसरी महिला के कपड़े फाड़े
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : google
एटा। आम के बाग में मौजूद महिला के साथ नामजद ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। जबकि दूसरी महिला के साथ दबंगों ने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। मामले की रिपोर्ट पीड़ित महिलाओं ने थाने में दर्ज कराई है।
थाना राजा का रामपुर क्षेत्र निवासी एक महिला बुधवार को आम के बाग में गई थी। उसी समय बलवीर पुत्र अमर सिंह निवासी हकीकतपुर थाना कंपिल फर्रुखाबाद ने तमंचे के बल पर डरा धमका कर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला ने घर पहुंच कर आपबीती बताई तो परिवारीजनों के होश उड़ गए।
पीड़िता ने थाना राजा का रामपुर में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। थाना जलेसर क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ नामजद संतोष पुत्र किताब सिंह निवासी बगमपुर ने घर में घुसकर मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने बदनियती से महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने थाना जलेसर में दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।