{"_id":"5c3cceedbdec2273724c37b9","slug":"11547489005-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्रा में डीजे पर डांस के दौरान गोली चली, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्रा में डीजे पर डांस के दौरान गोली चली, किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रैपुरा में शनिवार की रात एक तिलक समारोह में डीजे पर डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक किशोर सहित तीन लोग घायल हो गए। सैफई में इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित चार-पांच अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रैपुरा निवासी सुरेश चंद्र के पुत्र राज का शनिवार की रात तिलक समारोह चल रहा था। इसी बीच डीजे पर डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गांव निवासी अनीश(14), दीनदयाल और फिरोजाबाद निवासी राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए सैफई ले जाया गया। यहां रविवार को गांव निवासी भानु प्रताप के 14 वर्षीय पुत्र अनीश की मौत हो गए।
पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। रविवार रात गांव पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों से ली। वहीं, मामले में कुर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए भानुप्रताप ने कहा है कि विवाद के चलते उनके परिवार को आयोजन में बुलाया नहीं गया था। रात करीब 10 बजे सुरेश चंद्र उनके घर आया और 14 वर्षीय पुत्र अनीश को डीजे पर डांस करने के लिए ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां छत पर बैठे टीकाराम और साथियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने टीकाराम, सुरेश चंद्र व चार-पांच अज्ञात के विरुद्ध हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हर्ष फायरिंग में तीन लोगों के घायल होने के बाद पुलिस को सूचना नहीं दी गई। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष घायलों को इलाज कराने में जुट गए। रविवार को किशोर की मौत के बाद मृतक के परिजन कुर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंच गए।