{"_id":"598c9dc44f1c1bed128b4650","slug":"11502387652-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलनेर में मवेशियों में फैली बीमारी, 12 मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलनेर में मवेशियों में फैली बीमारी, 12 मरे
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
cattle
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा (मैनपुरी)। किशनी विकास खंड के ग्राम कमलनेर में अज्ञात बीमारी से भैंसों की मौत हो रही है। ग्रामीणों की मानें तो पिछले चार दिनों में तीन गाय व एक बछड़ा और बीते 24 घंटे में गांव में छह भैंस और एक भैंस के बच्चे की मौत हो गई है। गांव में गुरुवार को टीम पहुंची।
चार दिनों में कमलनेर निवासी विश्राम सिंह की दो, दौलत सिंह की दो, सियाराम की एक भैंस, एक भैंस का बच्चा और राधाकृष्ण शर्मा की एक भैंस सहित कुल आठ जानवरों की मौत हो चुकी है। राधाकृष्ण ने बताया कि लोगों को अपनी भैंसों का उपचार कराने तक का समय नहीं मिल रहा है।
भैंसे अचानक खाना-पीना बंद कर देती है और कुछ ही समय में उनकी मौत हो जाती है। विश्राम सिंह ने बताया कि चार दिन पूर्व तीन गाय, एक बछड़ा व एक बकरी की भी मौत ऐसे ही हुई थी। गुरुवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वीके सारस्वत को जब इसकी सूचना दी गई तो उन्होंने तत्काल किशनी और नगला तारा में तैनात डाक्टर ओपी यादव एवं डाक्टर राघवेंद्र सिंह को मौके पर भेजा। डाक्टरों ने बताया कि भैंसों की मौत के कारण का पता कर उनका उपचार कराया जाएगा।