{"_id":"59da69e74f1c1bb6678b4ca6","slug":"111507486183-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति डाटा में गड़बड़ी पर 29 स्कूलों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति डाटा में गड़बड़ी पर 29 स्कूलों
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित 29 कालेजों के छात्रवृत्ति डाटा में गड़बड़ी पाई गई है। समाज कल्याण अधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद डीआईओएस ने इन कालेजों को नोटिस जारी कर दिया है।
छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए ऑन लाइन आवेदन की व्यवस्था है। इसके लिए कालेजों का डाटा समाज कल्याण विभाग में फीड कराया गया है। समाज कल्याण विभाग में फीड डाटा को विभाग ने ऑन लाइन कर दिया है। जिससे कि छात्र-छात्राएं अपने कालेज से छात्रवृत्ति के लिए ऑन लाइन आवेदन कर सकें।
ऑन लाइन आवेदन के दौरान समाज कल्याण विभाग ने जांच की तो पता चला कि जनपद के 23 हाईस्कूल तथा छह इंटर कालेज ऐसे हैं, जिनका या तो डाटा दो बार फीड कराया गया है। या फिर इस नाम का कालेज संबंधित स्थान पर है ही नहीं। समाज कल्याण अधिकारी ने इस संबंध में डीआईओएस को लिखा है।
विज्ञापन
डीआईओएस गंगा सिंह राजपूत ने इन सभी 29 कालेजों को नोटिस भेजकर समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचकर डाटा संशोधित कराने के निर्देश दिए हैं। चेताया है कि ऐसा नहीं किए जाने पर किसी भी कार्रवाई एवं बच्चों के भविष्य को लेकर वे जिम्मेदार माने जाएंगे।
डीआईओएस जीएस राजपूत ने बताया कि 29 कालेजों की सूची जारी हुई है। उमसें एक कालेज ऐसा भी है, जो धरातल पर ही नहीं है। इस संबंध में भी नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में विद्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन के संचालक से जानकारी मांगी गई है।