फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 accused who took Agra Police team hostage sent to jail in mathura

मथुरा: आगरा पुलिस की टीम को बंधक बनाने वाले 11 आरोपी भेज गए जेल, एक फरार

Fri, 24 Sep 2021 01:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा / मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा / मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Sep 2021 01:00 AM IST
सार

साइबर अपराध की जांच को गई आगरा पुलिस टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने के 11 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि एक फरार है। पुलिस अब सभी आरोपियों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है। 

विज्ञापन
11 accused who took Agra Police team hostage sent to jail in mathura
आरोपियों को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में साइबर अपराध की जांच को गई आगरा पुलिस टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने के 11 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि एक फरार बताया जा रहा है। सभी 11 आरोपियों की पुलिस क्राइम हिस्ट्री की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


फर्जी कागजात तैयार कर अपराध करने के मामले की जांच के लिए आगरा साइबर सेल के उपनिरीक्षक चेतन भारद्वाज के साथ कांस्टेबल प्रिंस व परवेज सुनरख मार्ग स्थित छह शिखर मंदिर के पास एक मकान में पहुंचे थे। 
विज्ञापन


मंगलवार रात लगभग 12 बजे मकान से सटे एक खाली प्लॉट पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने सादा कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। इसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची वृंदावन पुलिस पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी
नीरज कुमार निवासी जैंत थाना वृंदावन, राकेश कुमार निवासी तरौली थाना छाता, कन्हैया निवासी रमणरेती थाना वृंदावन, प्रेमपाल निवासी गणेश सिटी के पीछे वृंदावन, कमला निवासी पिलौरो थाना छाता, अमित निवासी करौली थाना छाता, दिनेश निवासी कोटा थाना वृंदावन, विष्णु निवासी जैंत थाना वृंदावन, धनवीर निवासी बहलोट थाना खंदौली आगरा, संजय निवासी भरतिया थाना वृंदावन, शरद सैनी निवासी हनुमान टीला मोती झील थाना वृंदावन शामिल हैं, जबकि हुकम निवासी जैंत थाना वृंदावन फरार है।

पहले भी हुए हैं पुलिस पर हमले
मंगलवार की रात पुलिस पर हमला होना पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी पुलिस पर कई बार हमले हो चुके हैं। 2018 में गांव परखम में शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर दिया। 

मार्च माह में नगर निगम चौराहे पर संघ कार्यकर्ताओं ने पुलिस को पीटा, इसके बाद सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में पुलिस पर जिला पंचायत सदस्य ने हमला किया। वृंदावन के सरकारी पार्किंग में भी श्रद्धालुओं ने पुलिस पर हमला कर मारपीट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed