{"_id":"5aff16524f1c1b195e8b5673","slug":"101526666834-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल व सीवर लाइन कराने को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल व सीवर लाइन कराने को लिखा पत्र
Updated Fri, 18 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। लेबर कालोनी फाटक संख्या 63 पर उप्र राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। सड़क के नीचे पड़ी पेयजल व सीवर लाइन नगर निगम द्वारा शिफ्ट न किए जाने से कार्य में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। इस संबंध में सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार ने नगर निगम प्रशासन को फिर पत्र भेजकर जल्द से जल्द पेयजल व सीवर लाइन शिफ्ट कराये जाने को कहा है।
उप्र राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा फाटक संख्या 63 में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले सेतु निगम ने नगर निगम प्रशासन से सर्वे कर पेयजल व सीवर लाइन शिफ्ट कराने के लिए प्रस्ताव मांगा था। निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रस्ताव के सापेक्ष सेतु निगम ने 95 लाख की धनराशि नगर निगम को दे दी है। सेतु निगम द्वारा कई बार पत्र भेजने के बाद भी नगर निगम ने लाइन शिफ्ट करने का कार्य शुरू नहीं हुआ है।