फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विवि परीक्षाओं में नकल पर अंकुश लगाएंगे एसडीएम

विवि परीक्षाओं में नकल पर अंकुश लगाएंगे एसडीएम

Sat, 17 Mar 2018 07:16 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
विवि परीक्षाओं में नकल पर अंकुश लगाएंगे  एसडीएम
मैनपुरी। विश्वविद्यालय परीक्षाओं की अब निगरानी शुरू हो गई है। शनिवार को परीक्षा के दौरान दो कालेजों पर परीक्षा की निगरानी कराई गई। परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए डीएम ने सभी तहसीलों के एसडीएम लगाएं हैं।
विज्ञापन


डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर श्री चित्रगुप्त डिग्री कालेज पर प्रमोद कुमार मौर्य को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया। इसके अतिरिक्त इस केंद्र पर शुक्रवार की परीक्षा के दौरान हुए हंगामे के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा। डीआईओएस जीएस राजपूत के निर्देश पर प्रेम प्रयाग महाविद्यालय भोगांव की भी निगरानी कराई गई।
विज्ञापन


यहां नकल कराए जाने की सूचना मिली तो डीआईओएस ने प्रधानाचार्य रघुराज सिंह पाल और नाजर सिंह को मोटर साइकिल से ही छापा मारने के लिए भेज दिया। दोनों ही प्रधानाचार्यों ने यहां द्वितीय पाली में एक घंटे बैठ कर परीक्षा कराई। हालांकि यहां नकल जैसे कुछ भी हालात नहीं मिले। डीआईओएस जीएस राजपूत ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष प्लान तैयार किया है। शीघ्र ही एक साथ छापामार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री चित्रगुप्त डिग्री कालेज पर हंगामे के बाद शनिवार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी आगरा टीवीएस यादव कालेज पहुंचे। यहां उन्होंने घटनाक्रम का जायजा लिया। सीसीटीवी फुटेज देखे। वहीं क्षेत्राधिकारी मैनपुरी से सुरक्षा व्यवस्था की भी बात की। इसके बाद वे डा.भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय करहल रोड पहुंचे। यहां भी उन्होंने परीक्षा की निगरानी की। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने की चर्चा रही। शनिवार को प्रथम पाली में बीएससी तृ़तीय वर्ष गणित और जूलोजी तृतीय प्रश्रपत्र, द्वितीय पाली में बीए प्रथम वर्ष हिंदी साहित्य तथा तृतीय पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष गणित और जूलोजी तृतीय प्रश्रपत्र की परीक्षा आयोजित कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed