Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Big News: Rain snowfall forecast; BBMB politics intensifies; teachers union protest barred, Swachh Surveksh

HP Big News: चार दिन बरसेंगे बादल, बीबीएमबी मामले पर सियासत तेज, शिक्षक संघ के प्रदर्शन पर रोक

Sat, 07 Nov 2026 05:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 05:14 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्राथमिक शिक्षक संघ के आंदोलन पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया। वहीं बीबीएमबी एरियर मामले में आए फैसले का श्रेय लेने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। स्वच्छ सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
 

विज्ञापन
HP Big News: Rain snowfall forecast; BBMB politics intensifies; teachers union protest barred, Swachh Surveksh
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश के पक्ष में आए फैसले का श्रेय लेने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद हमारी सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के साथ राजनीतिक व कानूनी, मोर्चों पर लड़ाई जीती है। पिछले लगभग चार वर्षों में हमने यह चौथी बड़ी जीत हासिल की है। वहीं  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बीबीएमबी  बिजली हिस्सेदारी के फैसले पर मुख्यमंत्री पर राजनीतिक हमला बोला। उधर, स्वच्छ सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उधर, हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता है। शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन
Trending Videos

 प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदर्शन पर शिक्षा निदेशालय की रोक, निर्देश न मानने पर कार्रवाई की चेतावनी
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ (एचपीपीटीएफ) के आंदोलन पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है। संघ के पदाधिकारी नई स्कूल कॉम्प्लेक्स प्रणाली के विरोध में कई दिनों से निदेशालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। निदेशालय ने इसे सेवा आचरण नियमों और बच्चों के शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 का उल्लंघन बताया है।  निदेशालय ने संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों को तत्काल आंदोलन समाप्त करने का निर्देश दिया है। उन्हें किसी भी अनधिकृत विरोध, प्रदर्शन या सरकारी नीति की सार्वजनिक आलोचना से दूर रहने को कहा गया है। इन निर्देशों का पालन न करने पर इसे कर्तव्य का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीएमबी मामला: सीएम सुक्खू बोले- सरकार की चार वर्षों में चौथी बड़ी जीत
बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। यह बात शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दाैरान कही। सीएम सुक्खू ने कहा कि कुछ लोग हर मुद्दे पर विरोध करते हैं। वे उनसे केवल इतना कहना चाहते हैं कि लोकतंत्र में विरोध करना अच्छी परंपरा है, लेकिन जब बात प्रदेश के हक की हो और हम उसके लिए संघर्ष कर रहे हों, तो इस मुहिम में साथ भी देना चाहिए।  उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद हमारी सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के साथ राजनीतिक व कानूनी, मोर्चों पर लड़ाई जीती है। पिछले लगभग चार वर्षों में हमने यह चौथी बड़ी जीत हासिल की है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण में हिमाचल की ऊंची छलांग
स्वच्छ सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश ने पहली बार देश के शीर्ष 20 शहरी स्थानीय निकायों में जगह बनाई है। नगर परिषद ठियोग के शानदार प्रदर्शन से हिमाचल को यह राष्ट्रीय पहचान मिली है। 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदेश को सम्मानित करेंगी। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में राज्य का प्रतिनिधिमंडल यह पुरस्कार ग्रहण करेगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

माैसम बदलेगा करवट: हिमाचल के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता है। माैसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं  ताबो व केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य, जबकि कुकुमसेरी का माइनस में दर्ज किया गया है। 12 व 13 नंवबर को कुछ अलग-अलग जगहों पर अंधड़, बिजली चमने की संभावना है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल विजिलेंस ने शराब की अवैध तस्करी पर कसा शिकंजा
हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश में शराब की अवैध तस्करी और बिक्री के कारोबार पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) ने शिकंजा कस दिया है। सोलन जिले में दो शराब ठेकों पर छापेमारी कर चंडीगढ़ और पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। विजिलेंस की संयुक्त टीम ने माधला और कालूझिंडा स्थित ठेकों से कुल 611 बोतल शराब और 41 बीयर कैन जब्त किए हैं। दोनों मामलों में ठेका मालिक और सेल्समैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

 चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 यूनिट निशुल्क को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बीबीएमबी की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के 6 नवंबर के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर राजनीतिक हमला बोला। शनिवार को अपने निजी आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की लगभग 30 वर्षों की कानूनी लड़ाई को मुख्यमंत्री अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि बताकर राजनीतिक श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि यह सभी पूर्ववर्ती सरकारों के प्रयासों, न्यायपालिका के निर्णय और केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका का परिणाम है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इनमें ननखड़ी क्षेत्र का बलबीर सिंह उर्फ फौजी भी शामिल है, जिसे पुलिस ने अमृतसर से गिरफ्तार किया। आरोपी नेपाल भागने की तैयारी में था और गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपने पुराने मोबाइल नंबर बंद कर दिए थे तथा ठिकाने भी बदल लिए थे। दूसरे मामले में पुलिस ने लुधियाना से गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा उर्फ गोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों तक पुलिस बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर जांच करते हुए पहुंची। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

 मजहब की दीवारों से ऊपर उठकर जीनत खान ने रोशन की गरीब परिवारों की दिवाली
त्योहार खुशियां बांटने और रिश्तों में मिठास घोलने का अवसर होते हैं। इनका कोई मजहब नहीं होता। इसी भावना को आत्मसात करते हुए नाहन की समाजसेविका जीनत खान ने दिवाली पर जरूरतमंद परिवारों की खुशियों में शामिल होकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। हर वर्ष की तरह इस बार भी जीनत खान ने नाहन शहर और आसपास के गांवों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों तक दिवाली की खुशियां पहुंचाईं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

बीबीएमबी पर हिमाचल की जीत की नींव धूमल सरकार के संघर्ष से पड़ी: राजीव बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बीबीएमबी की जलविद्युत परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश के बिजली बकाये को लेकर सुप्रीम कोर्ट के 6 नवंबर 2026 के फैसले को प्रदेश के अधिकारों की ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि इस जीत की नींव पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के संघर्ष से पड़ी थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के प्रयासों से इस विवाद का निर्णायक समाधान निकला है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed