Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Vigilance tightens the screws on the illegal smuggling of liquor from Haryana, Punjab, and Chandigarh

हिमाचल विजिलेंस की कार्रवाई: शराब की अवैध तस्करी पर कसा शिकंजा, 611 बोतलें पकड़ीं

Sat, 07 Nov 2026 02:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 02:45 PM IST
सार

सोलन जिले के माधला और कालूझिंडा स्थित दो शराब ठेकों पर छापेमारी कर 611 बोतल शराब और 41 बीयर कैन बरामद किए गए हैं। दोनों मामलों में ठेका मालिक और सेल्समैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Himachal Vigilance tightens the screws on the illegal smuggling of liquor from Haryana, Punjab, and Chandigarh
स्टेट विजिलेंस हिमाचल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश में शराब की अवैध तस्करी और बिक्री के कारोबार पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) ने शिकंजा कस दिया है। सोलन जिले के माधला और कालूझिंडा स्थित दो शराब ठेकों पर छापेमारी कर 611 बोतल शराब और 41 बीयर कैन बरामद किए गए हैं। दोनों मामलों में ठेका मालिक और सेल्समैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विजिलेंस मुख्यालय शिमला के अनुसार, टीम को दूसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बिक्री के लिए निर्धारित शराब हिमाचल में बेचे जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
Trending Videos

इसके आधार पर माधला स्थित शराब ठेके पर छापेमारी की गई। यहां चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित शराब की 257 फुल, 173 हाफ और 162 क्वार्टर बोतलें बरामद हुईं। इसके अलावा पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित 107 बीयर बोतलें और 41 बीयर कैन भी जब्त किए गए। शराब पर लगी मार्किंग से इसकी पुष्टि हुई। मामले में विजिलेंस थाना बद्दी में एफआईआर नंबर 6/2026 दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने उसी मालिक के कालूझिंडा स्थित दूसरे शराब ठेके पर भी छापेमारी की। यहां चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित शराब की 354 बोतलें बरामद हुईं। इस मामले में एफआईआर नंबर 7/2026 दर्ज की गई है। कार्रवाई आबकारी विभाग के अधिकारियों और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई। विजिलेंस अब शराब के स्रोत, सप्लाई चेन और अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है। दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
 

विज्ञापन

डीजीपी अशोक तिवारी ने आम जनता से अवैध शराब कारोबार, नशा तस्करी, भ्रष्टाचार और संगठित अपराध की विश्वसनीय सूचना पुलिस को देने की अपील की है। उन्होंने सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed