HP Big News: लापता ट्रेकर्स की लोकेशन ट्रेस, एक सप्ताह बरसेंगे बादल; जयराम का बड़ा बयान, कुल्लू में हादसा
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कई घटनाक्रम सामने आए। प्रदेश की सियासत में हॉलीलॉज बनाम सुक्खू खेमे को लेकर बयानबाजी फिर तेज हो गई है। उधर, प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक बारिश का दाैर जारी रहने के आसार हैं। बड़ा भंगाल क्षेत्र में लापता हुए ट्रेकर्स को ट्रेस कर लिया गया है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दाैरे के बाद दिल्ली लाैट गईं। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
विस्तार
हिमाचल की सियासत में हॉलीलॉज बनाम सुक्खू खेमे को लेकर बयानबाजी फिर तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रतिभा सिंह के बयान को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। वहीं हिमाचल में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 14 अक्तूबर तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। उधर, घनाहट्टी क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक वाहन सवार दो युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। बड़ा भंगाल क्षेत्र के थमसर पास में लापता हुए ट्रेकर्स को लेकर राहत की खबर सामने आई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ट्रेकर्स की लोकेशन ट्रेस कर ली है। दूसरी तरफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार सुबह मनाली का दो दिवसीय दौरा पूरा कर सासे हेलीपैड से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।
हॉलीलॉज की सियासत फिर सुर्खियों में, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर बोले- सीएम सुक्खू मान रहे खुद को सफल
हिमाचल के कई भागों में एक सप्ताह तक बरसेंगे बादल
शिमला के घनाहट्टी में पुलिस की दबिश, वाहन में बैठे युवक-युवती समेत तीन से 10 ग्राम चिट्टा बरामद
हिमाचल: थमसर पास में लापता राजस्थान के ट्रेकर्स की लोकेशन ट्रेस, सभी सुरक्षित; रेस्क्यू टीम पहुंचने में जुटी
हिमाचल: मनाली दौरा पूरा कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना, एसडीएम ने जताया आभार; देखें झलकियां
गहरी सड़क में जा गिरी बोलेरो गाड़ी; दो गंभीर घायल
हिमाचल की सियासत में हॉलीलॉज बनाम सुक्खू खेमे को लेकर बयानबाजी फिर तेज हो गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रतिभा सिंह के बयान को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि सुक्खू यह मान बैठे हैं कि वह हॉलीलॉज को 'डिस्लॉज' करने में सफल हो गए हैं। जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को भुलाकर मुख्यमंत्री सुक्खू आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने रोहड़ू का जिक्र करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह वहां से पांच बार विधायक रहे, लेकिन उसी क्षेत्र में जाकर उनके योगदान को दरकिनार करने की कोशिश की गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 14 अक्तूबर तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान चोटियों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। 9, 10, 13 व 14 अक्तूबर को कई भागों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
शिमला के घनाहट्टी क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक वाहन सवार दो युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। नलहट्टी क्रॉसिंग के पास जांच के दौरान पुलिस ने तीनों की तलाशी ली, जिसमें करीब 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल प्रदेश के बड़ा भंगाल क्षेत्र के थमसर पास में लापता हुए ट्रेकर्स को लेकर राहत की खबर सामने आई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ट्रेकर्स की लोकेशन ट्रेस कर ली है। सभी ट्रेकर्स के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ट्रेकर्स की लोकेशन ट्रेस होने के बाद अब बचाव दल उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मौके तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। दोपहर तक ट्रेकर्स के मोबाइल सिग्नल क्षेत्र में पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार सुबह मनाली का दो दिवसीय दौरा पूरा कर सासे हेलीपैड से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। दौरे के दौरान प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व यातायात के व्यापक इंतजाम किए थे। एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने दौरे को सफल बनाने में सहयोग के लिए स्थानीय लोगों और सभी संबंधित पक्षों का आभार जताया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क मार्ग पर मिंधल पुल के समीप बुधवार रात एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मिंधल पुल के पास पहुंचने पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद बोलेरो सड़क से बाहर निकलकर करीब 60 मीटर नीचे स्थित दूसरी सड़क पर जा गिरी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.