फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   jairam thakur sukhu holly lodge virbhadra singh rohru pratibha statement

हिमाचल: हॉलीलॉज की सियासत फिर सुर्खियों में, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर बोले- सीएम सुक्खू मान रहे खुद को सफल

Thu, 08 Oct 2026 02:34 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 08 Oct 2026 02:34 PM IST
सार

मंडी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रतिभा सिंह के बयान को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि सुक्खू यह मान रहे हैं कि वे हॉलीलॉज को ‘डिस्लॉज’ करने में सफल हो गए हैं और रोहड़ू में वीरभद्र सिंह के योगदान को दरकिनार किया गया। 

विज्ञापन
jairam thakur sukhu holly lodge virbhadra singh rohru pratibha statement
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल की सियासत में हॉलीलॉज बनाम सुक्खू खेमे को लेकर बयानबाजी फिर तेज हो गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रतिभा सिंह के बयान को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि सुक्खू यह मान बैठे हैं कि वह हॉलीलॉज को 'डिस्लॉज' करने में सफल हो गए हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को भुलाकर मुख्यमंत्री सुक्खू आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने रोहड़ू का जिक्र करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह वहां से पांच बार विधायक रहे, लेकिन उसी क्षेत्र में जाकर उनके योगदान को दरकिनार करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

'नेताओं के योगदान को मानना नहीं चाहते सुक्खू'
जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका रवैया ऐसा बन गया है कि वह किसी भी नेता के योगदान को स्वीकार नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान अब धीरे-धीरे सार्वजनिक होती जा रही है। उनके अनुसार, प्रतिभा सिंह के बयान के बाद यह राजनीतिक विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जयराम का यह बयान ऐसे समय आया है जब रोहड़ू में मुख्यमंत्री सुक्खू के कार्यक्रमों को लेकर प्रतिभा सिंह की ओर से वीरभद्र सिंह के योगदान और विरासत का मुद्दा उठाया गया है।
विज्ञापन

अनिल शर्मा के बयान पर जयराम बोले- संगठन में होगी बात
मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा के सांसदों से सहयोग नहीं मिलने संबंधी बयान पर भी जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा भाजपा के विधायक हैं। यदि उन्हें सांसदों से किसी तरह का सहयोग नहीं मिल रहा है तो वह इस विषय को पार्टी संगठन के सामने रख सकते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसे मामलों में मीडिया के जरिए जवाब देना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय पर पार्टी संगठन के भीतर चर्चा की जाएगी।

कंगना रनौत के बयान का किया बचाव
जयराम ठाकुर ने मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कंगना ने जो बात कही थी, वह प्रदेश सरकार की ओर से लिए जा रहे कर्ज के संदर्भ में थी। उन्होंने कंगना के बयान का बचाव करते हुए कहा कि उसे इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

मंडी में महिला मोर्चा के कार्यक्रम में पहुंचे जयराम
जयराम ठाकुर मंडी में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित रंगोली कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। राज्य की राजनीति में एक तरफ वीरभद्र सिंह की राजनीतिक विरासत को लेकर कांग्रेस के भीतर बयान सामने आ रहे हैं, तो दूसरी ओर भाजपा इसे लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू पर निशाना साध रही है। ऐसे में जयराम ठाकुर का ताजा बयान हिमाचल की सियासत में हॉलीलॉज की राजनीति को फिर चर्चा में ले आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed