{"_id":"6ac73f6786e2f0919709dd6c","slug":"himachal-weather-today-8-october-2026-rain-alert-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: हिमाचल प्रदेश में आसमान से आफत! बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट; कई जिलों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: हिमाचल प्रदेश में आसमान से आफत! बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट; कई जिलों पर नजर
Thu, 08 Oct 2026 12:30 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:30 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज अगले दो दिन भी बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 अक्तूबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 8 अक्तूबर को कांगड़ा और मंडी में आंधी-बिजली के साथ तेज हवाओं का अलर्ट है, जबकि शिमला और सोलन समेत कुछ अन्य जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल मौसम।
- फोटो : AI
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग शिमला के जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 8 और 9 अक्तूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।
विज्ञापन
आज कांगड़ा-मंडी में आंधी का अलर्ट
8 अक्तूबर को कांगड़ा और मंडी में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा, झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। शिमला में भी 8 अक्तूबर को गरज-चमक और तेज हवाओं का असर कुछ स्थानों पर देखने को मिल सकता है। यहां हवाओं की गति 30-40 किमी प्रति घंटा और झोंकों के साथ 50 किमी प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
9 अक्तूबर को भी मौसम खराब
मौसम विभाग ने 9 अक्तूबर को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सोलन समेत कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कांगड़ा और मंडी में 30-40 किमी प्रति घंटा की हवाएं चल सकती हैं, जबकि शिमला और सोलन में भी अलग-अलग स्थानों पर आंधी-बिजली का असर रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
10 अक्तूबर से राहत के संकेत
10 अक्टूबर से भारी मौसम चेतावनी समाप्त होने की संभावना है। मौसम विभाग के सात दिवसीय चेतावनी चार्ट में 10 से 13 अक्टूबर तक कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि इन दिनों भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
Trending Videos
ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी
8 और 9 अक्तूबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचे क्षेत्रों में भी बारिश/बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
तापमान में आएगी गिरावट
अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे सुबह-शाम ठंड बढ़ने के आसार हैं।
सावधानी जरूरी
बारिश के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। आंधी-बिजली के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न होने, खुले स्थानों में गतिविधियां सीमित रखने और मौसम संबंधी अलर्ट पर नजर रखने को कहा गया है।