तारादेवी गोलीकांड : सीबीआई की सिफारिश पर जांच टीम के खिलाफ अब विभागीय जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित उदयवीर गोलीकांड के जांच अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीबीआई की सिफारिश पर पुलिस मुख्यालय ने केस की तफ्तीश करने वाले पुलिस और सीआईडी के जांच अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच खोल दी है।
सीबीआई की जांच में सामने आया था कि पुलिस और सीआईडी के जांच अधिकारियों ने केस की जांच सही तरीके से नहीं की है। मामले में पुलिस और सीआईडी ने पुलिस कर्मी की बंदूक से गोली लगने से उदयवीर सिंह पंवर की मौत मामले की क्लोजर रिपोर्ट सौंपी थी।
वहीं, उदयवीर समेत उसके तीन दोस्तों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें आरोपी बनाया था, मगर सीबीआई की जांच में पुलिस और सीआईडी जांच की थ्योरी पूरी तरह से गलत पाई गई।
सीबीआई ने जांच अधिकारियों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय से विभागीय जांच करने की सिफारिश की थी। मामले की जांच डीआईजी दक्षिणी रेंज आसिफ जलाल कर रहे हैं।
सीबीआई जांच में उल्टी पड़ गई पुलिस, सीआईडी की जांच
पुलिस ने उदयवीर की मौत के मामले में जहां क्लोजर रिपोर्ट बनाकर अदालत में दायर कर दी थी। वहीं, उदयवीर समेत तीनों दोस्तों के खिलाफ दर्ज मामले में उन्हें आरोपी बनाकर चार्जशीट अदालत में दायर की थी, लेकिन सीबीआई की जांच में पुलिस और सीआईडी की थ्योरी पूरी तरह से उल्टी पड़ गई।
सीबीआई ने उदयवीर की मौत के मामले में पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 पार्ट (2) के तहत आरोपी बनाया है। दूसरे मामले में क्लोजर रिपोर्ट बनाकर कोर्ट में दायर की है।
यह है पूरा मामला
मामला वर्ष 9 जनवरी 2013 का है, जब तारादेवी-टुटू बाईपास जंकयार्ड में अपनी गाड़ी को देखने के लिए उदयवीर सिंह अपने दोस्त, हर्ष शर्मा और नितिन के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी गाड़ी को पुलिस ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के तंबू के सामने खड़ा किया। इससे पुलिस कर्मचारी सतर्क हो गया और बाहर निकला।
इस दौरान दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इसी दौरान पुलिस कांस्टेबल की बंदूक से गोली चल गई और यह उदयवीर पंवर के पेट के निचले हिस्से में लग गई। हर्ष शर्मा भी चोटिल हो गया। पुलिस पर आरोप है उदयवीर को उन्होंने देरी से अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी मौत हो गई।
सीबीआई की सिफारिश पर विभागीय जांच शुरू की गई है। हालांकि, मामले की प्रारंभिक जांच चल रही है, इसलिए अभी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। - आसिफ जलाल, डीआईजी, दक्षिणी रेंज