फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 06 August 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ देगी सरकार और स्कूलों के लिए नए दिशा निर्देश जारी

Fri, 06 Aug 2021 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Aug 2021 05:06 PM IST
सार

भारतीय महिला हॉकी टीम बेशक ओलंपिक में कांस्य पदक भी नहीं जीत पाई, लेकिन टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। टीम में शामिल खिलाड़ी गुरजीत कौर ने तो सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया, पूरा देश उनका मुरीद बन गया। पंजाब के अमृतसर में स्थित गांव मियादी कलां की रहने वाली गुरजीत के पिता टीम की हार से निराश हैं लेकिन उनका कहना है कि बेटियों ने पूरी मेहनत की। 

विज्ञापन
Punjab Top News 06 August 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर पंजाब के खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भारतीय टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित करने का एलान किया है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


दिल जीत गईं गुरजीत: हार से मायूस परिजन बोले- बेटियों के खेल में कोई कमी नहीं, हार-जीत ऊपर वाले के हाथ
भारतीय महिला हॉकी टीम बेशक ओलंपिक में कांस्य पदक भी नहीं जीत पाई, लेकिन टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। टीम में शामिल खिलाड़ी गुरजीत कौर ने तो सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया, पूरा देश उनका मुरीद बन गया। पंजाब के अमृतसर में स्थित गांव मियादी कलां की रहने वाली गुरजीत के पिता टीम की हार से निराश हैं लेकिन उनका कहना है कि बेटियों ने पूरी मेहनत की।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


यूं ही कोई मनप्रीत नहीं बनता: एक अफवाह ने बदल दी थी जिंदगी, मां की मेहनत ने पहुंचाया इस मुकाम तक
टोक्यो ओलंपिक में जिस खिलाड़ी की अगुवाई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्ष के बाद पदक जीता है, उनका बचपन बहुत ही संघर्षों में बीता है। पंजाब स्थित जालंधर के गांव मिट्ठापुर के रहने वाले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के पास कभी हॉकी खरीदने तक के पैसे नहीं थे। एक अफवाह ने उनकी जिंदगी को पूरे तरीके से बदल कर रख दिया था। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब: प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये देगी सरकार, कैप्टन बोले- 41 साल बाद कांस्य भी सोने जैसा
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर पंजाब के खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भारतीय टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित करने का एलान किया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब में नए दिशा-निर्देश : दो से अधिक संक्रमित मिलने पर 14 दिन बंद रहेंगे स्कूल, रोज भेजनी होगी सूचना
पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों के लिए कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियात के तौर पर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनके तहत संक्रमण के दो से अधिक केस मिलने पर स्कूलों को 14 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सिविल सर्जनों को स्कूलों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...


आपात लैंडिंग: दो दिन पहले हादसे के बाद अब हिमाचल में उतारना पड़ा सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर, चालक दल सुरक्षित
पठानकोट के गांव हाड़ा के करीब हिमाचल प्रदेश के गांव मैरा पट्टा में सैन्य एविएशन के एएमएच मार्क-4 ध्रुव हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करवाई गई। पायलट की सूझबूझ से चालक दल पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं, पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर का निरीक्षण करने पहुंच चुकी है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed