फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tokyo Olympics: Punjab government will give one crore rupees each hockey players of state

पंजाब: प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये देगी सरकार, कैप्टन बोले- 41 साल बाद कांस्य भी सोने जैसा

Fri, 06 Aug 2021 01:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Aug 2021 01:19 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा रहे पंजाब के प्रत्येक खिलाड़ी को कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार एक-एक करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने टीम की जीत पर खुशी जताई और बधाई दी। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics: Punjab government will give one crore rupees each hockey players of state
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर पंजाब के खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भारतीय टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित करने का एलान किया है। 

विज्ञापन


भारत की शानदार जीत पर खेल मंत्री ने ट्वीट किया, ‘भारतीय हॉकी के इस ऐतिहासिक दिन पर मैं पंजाब के खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार का एलान करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं। हम ओलंपिक में कड़ी मेहनत के साथ प्राप्त पदक का जश्न मनाने के लिए आपकी वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’ 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि यह एक कड़ा और रोचक मुकाबला था। हमारे लड़कों ने यह टोक्यो ओलंपिक में कर दिखाया है और 41 साल के बाद देश की झोली में ओलंपिक पदक डाला है। राणा सोढी ने बताया कि भारतीय हॉकी टीम में कुल 20 खिलाड़ियों में पंजाब के 11 खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


41 साल बाद कांस्य की अहमियत स्वर्ण पदक जैसी: कैप्टन 
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने टोक्यो ओलंपिक के हॉकी के कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘ओलंपिक में हुए रोमांचक मैच में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता है, जो पूरे मुल्क के लिए गौरवमयी और ऐतिहासिक पल है। इस शानदार उपलब्धि के लिए भारतीय टीम ने 41 वर्षों बाद विजेता मंच पर फिर से कदम रखा है, जिस कारण हॉकी में कांस्य पदक हासिल करना हमारे लिए स्वर्ण पदक जितनी ही अहमियत रखता है। भारतीय टीम को बधाई।’

मुख्यमंत्री ने खुशी के पल साझा करते हुए कहा कि पूरी टीम ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के साथ देशवासियों और पंजाबियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। कैप्टन ने उम्मीद जाहिर की है कि वह दिन अब दूर नहीं, जब हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी खोई हुई शान फिर से हासिल करेगा। इस दिशा में शुरुआत हो चुकी है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्मनी के विरुद्ध भारत की अनूठी उपलब्धि निश्चित तौर पर टीम के साझे प्रयासों का परिणाम है। हालांकि यह पंजाब के लिए भी गौरव के पल हैं क्योंकि टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह के अलावा रुपिंदरपाल सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, हार्दिक सिंह, सिरमनजीत सिंह, गुरजंट सिंह, वरुण कुमार और कृष्ण पाठक सहित 11 खिलाड़ी पंजाब के सपूत हैं। टीम के अन्य सदस्यों खासकर भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने मुल्क के लिए कांस्य पदक जीतकर लाने में गजब का प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed