{"_id":"610bec77a0380870c45e1dca","slug":"emergency-landing-of-dhruv-helicopter-near-punjab-and-himachal-pradesh-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपात लैंडिंग: दो दिन पहले हादसे के बाद अब हिमाचल में उतारना पड़ा सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर, चालक दल सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपात लैंडिंग: दो दिन पहले हादसे के बाद अब हिमाचल में उतारना पड़ा सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर, चालक दल सुरक्षित
Thu, 05 Aug 2021 07:20 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Aug 2021 07:20 PM IST
सार
पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर हेलीकॉप्टर हादसे के दो दिन बाद हिमाचल प्रदेश में अचानक एक और ध्रुव हेलीकॉप्टर की लैंडिग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से पायलट ने समय रहते हेलीकॉप्टर को खेत में उतारा। चालक दल पूरी तरह से सुरक्षित है। हेलीकॉप्टर ने पठानकोट के मामून कैंट से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
ध्रुव हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट के गांव हाड़ा के करीब हिमाचल प्रदेश के गांव मैरा पट्टा में सैन्य एविएशन के एएमएच मार्क-4 ध्रुव हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करवाई गई। पायलट की सूझबूझ से चालक दल पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं, पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर का निरीक्षण करने पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
घटना गुरुवार दोपहर बाद की है। बताया जा रहा है कि पठानकोट के मामून कैंट से एएमएच-4 ध्रुव हेलीकॉप्टर ने गश्त के लिए उड़ान भरी थी। इसी दौरान पंजाब और हिमाचल सीमा स्थित चक्की दरिया पर गश्त करते वक्त पायलट को तकनीकी खराबी का आभास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
समय रहते पायलट ने चक्की दरिया के किनारे खेत में हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करवा दी। इसमें किसी तरह का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लैंडिंग हिमाचल में हुई, इसलिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
सूचना मिलने के बाद पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से तकनीकी अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। समाचार लिखे जाने तक तकनीकी समस्या दूर करने का प्रयास किया जा रहा था। सैन्य सूत्रों के मुताबिक जल्द ही तकनीकी दिक्कत दूर कर हेलीकॉप्टर उड़ान भर सकेगा।