{"_id":"682f1b07888c6f028902b0af","slug":"robbers-broke-into-house-and-misdeed-woman-in-halwara-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बच्चे की गर्दन पर रखा चाकू... बारी-बारी महिला की लूटी आबरू, वो रोती-चिल्लाती रही, दिनदहाड़े वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: बच्चे की गर्दन पर रखा चाकू... बारी-बारी महिला की लूटी आबरू, वो रोती-चिल्लाती रही, दिनदहाड़े वारदात
Thu, 22 May 2025 06:09 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 22 May 2025 06:09 PM IST
सार
लुधियाना के हलवारा में चार लुटेरों ने घर में घुस महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने महिला के मासूम बच्चे की गर्दन पर रखा चाकू... बारी-बारी महिला की लूटी आबरू, वो रोती-चिल्लाती रही, लुधियाना में दिनदहाड़े वारदात
विज्ञापन
women crime demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में सनसनीखेज वारदात हुई है। लुधियाना के हलवारा में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। हैरानी की बात है कि चार आरोपियों ने दिन-दहाड़े घर में घुसकर महिला के साथ चाकू के दम पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और आरोपी घर पर लूटपाट करके फरार हो गए। पीड़ित 30 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी है। आरोपियों ने उस समय घर पर वारदात को अंजाम दिया जब महिला अपने बच्चे के साथ घर पर अकेली थी और उसके सास व ससूर किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना केंद्र हलवारा के साथ लगते गांव में हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़िता का आरोप है कि लुटेरे घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूट कर ले गए हैं। लुटेरे बिजली विभाग के कर्मी बनकर आए थे।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब किसी ने उनके घर का मेन गेट खटकाया। महिला ने पूछा तो आरोपियों ने खुद को बिजली विभाग के कर्मी बताया। महिला गेट नहीं खोला और बाद में आने को कहा। बाइक पर आए चार आरोपियों में से एक घर दीवार फांद कर अंदर आ गया। गेट खोल कर अपने तीनों साथियों को भी अंदर बुला लिया।
विज्ञापन
महिला के अनुसार उसने भाग कर लॉबी में जाने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने उसे दबोच कर गर्दन पर चाकू रख जान से मारने की धमकी दी। आरोपी महिला को खींच कर घर के अंदर ले गए। लुटेरों में से एक ने कमरे में सो रहे उसके पांच साल बेटे की गर्दन पर चाकू रख दिया और घर में रखे गहने और नगदी की मांग की। लुटेरों ने घर में रखे 5 तोले के करीब सोने के जेवर, एक किलो चांदी और 5 हजार रुपये लूट लिए। चार में से एक आरोपी ने महिला के बच्चे की गर्दन पर चाकू लगा दिया और तीन आरोपियों ने महिला के साथ बारी बारी दुष्कर्म किया। महिला रोती रही चिल्लाती रही लेकिन करीब पौना घंटा लुटेरे महिला के घर पर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। आरोपियों के भागने के बाद पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाली महिला को फोन कर घटना की जानकारी दी।
पीड़ित महिला के ससुर ने पुलिस को घटना की शिकायत दी है। महिला का ससुर भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड है। पीड़ित महिला का लुधियाना के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। वहीं पुलिस की तरफ से घटना की जांच की जा रही है।
छह महीने पहले हुई थी पति की मौत
रिटायर्ड वायु सेना अधिकारी ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। एक बेटा वायु सेना में तैनात है। दूसरे बेटे की छह महीने पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी विधवा बहू, पत्नी और 5 वर्षीय पोते के साथ रहते हैं। बुधवार को वह पत्नी के साथ लुधियाना गए थे और घर पर बहू और उसका बेटा था। जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली तो वह घर लौटे और सुधार पुलिस को सूचित किया।
क्या कहती है पुलिस
उधर एसएसपी अंकुर गुप्ता डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा और थाना सुधार के प्रभारी ने कहा कि महिला के बयान और घटनास्थल पर हालात आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की जांच में तकनीकी माहिरों की भी मदद ले रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रहे हैं। पूरी जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।