{"_id":"5ade0dd74f1c1b390a8b630f","slug":"11524501975-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनांसर के घर से लुटेरों ने लूटे साढ़े आठ लाख, पीछे भागे लोग तो बैग फेंक हो गए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनांसर के घर से लुटेरों ने लूटे साढ़े आठ लाख, पीछे भागे लोग तो बैग फेंक हो गए फरार
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनेंसर के घर से लुटेरों ने लूटे साढ़े आठ लाख
शोर मचने पर पीछे भागे लोग तो बैग फेंक हो गए फरार
नशीले स्प्रे से मां बेटी को बेहोश कर वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
महानगर के प्रेम नगर इलाके में केबल बाक्स ठीक करने के बहाने सोमवार को लुटेरा गिरोह के चार सदस्य फाइनेंसर के घर घुस गए और फाइनेसर की पत्नी और उसकी बेटी पर स्प्रे कर साढ़े आठ लाख रुपये और तीन तोले सोने के जेवरात लूट लिए। लुटेरे जाने लगे तो महिला होश में आ गई और उसने शोर मचा दिया। इसी दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को देख कर लुटेरे अलग अलग रास्ते में हो गए। पकड़े जाने के डर से एक लुटेरे ने बैग फेंका और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह वालिया, एसीपी सेंट्रल मंदीप सिंह, इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह और अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैग कब्जे में ले लिया, जिसमें से साढ़े आठ लाख रुपये और हथियार बरामद हुए। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किए है, जिसमें दो लुटेरे कैद हो गए। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
फील्डगंज के प्रेम नगर इलाके में किंगपाल नाम से फाइनेंसर है। सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे उसकी पत्नी ललिता कपूर और आठ साल की बेटी अकाशिया घर पर थी। दरवाजा खटखटाने की आवाज आने के बाद अकाशिया गेट खोलने के लिए गई। बाहर मुंह पर रुमाल बांधे चार युवक खड़े थे। एक युवक के हाथ में काले रंग का बैग था। एक युवक ने बताया कि वह केबल का बाक्स चेक करने आया है। इतना कहने के बाद लुटेरे घर में घुस गए। उन्होंने घर में घुसते ही अकाशिया पर नशीला स्प्रे कर दिया। इससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद लुटेरों ने ललिता पर स्प्रे किया तो उसने हाथ आगे रख लिया।
लुटेरे स्प्रे करने के बाद घर के कमरों में दाखिल हो गए और अंदर काले रंग के लिफाफे में पड़े साढ़े आठ लाख रुपये के करीब लूटे और तीन तोले सोने के जेवरात लूटे और बाहर निकल गए। इतने में ललिता होश में आ गई और उसने शोर मचा दिया। उसका शोर सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लुटेरे बंद गली में जा घुसे। लोगों के इकट्ठा होने पर दो-दो कर लुटेरे अलग-अलग रास्ते पर हो गए। लुटेरों ने बैग फेंका और फरार हो गए। पुलिस ने आस-ास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दो लुटेरे कैमरे में कैद हो गए। थाना डिविजन दो के एसएचओ इंस्पे्क्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।