फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sub-inspector accused of beating up an intoxicated car occupant and smashing the vehicle's window

Lucknow News: दरोगा पर नशे में कार सवार को पीटने और गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप

Mon, 31 Aug 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 31 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector accused of beating up an intoxicated car occupant and smashing the vehicle's window
वायरल वीडियो की फुटेज और क्षत्रिग्रस्त कार।
लखनऊ। नाका थाने के दरोगा गोपेश शर्मा पर वर्दी में शराब के नशे में मारपीट और गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप लगा है। उनका नशे में गाली-गलौज करते वीडियो भी वायरल हुआ।
विज्ञापन

दुबग्गा के बरावन कला निवासी और टिफिन सर्विस संचालक राहुल गौतम ने बताया कि दरोगा उनके पूर्व परिचित हैं। रविवार सुबह दरोगा नशे में उनके घर पहुंचे और साथ चलने को कहा। कार में दरोगा ने उनसे मारपीट और गाली-गलौज की। उनके लघुशंका के लिए उतरने पर दरोगा ने ईंट से कार का शीशा तोड़ दिया। दरोगा पर 15 हजार रुपये छीनने का भी आरोप है। राहुल उन्हें दुबग्गा थाने ले गए और तहरीर दी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

आरोपी दरोगा लाइन हाजिर
पश्चिमी डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। नाका थाने में तैनात आरोपी एसआई गोपेश शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले की जांच एसीपी चौक को सौंपी गई है।

वायरल वीडियो की फुटेज और क्षत्रिग्रस्त कार।

वायरल वीडियो की फुटेज और क्षत्रिग्रस्त कार।

वायरल वीडियो की फुटेज और क्षत्रिग्रस्त कार।

वायरल वीडियो की फुटेज और क्षत्रिग्रस्त कार।

वायरल वीडियो की फुटेज और क्षत्रिग्रस्त कार।

वायरल वीडियो की फुटेज और क्षत्रिग्रस्त कार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed