फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवक की बेरहमी से हत्या: जान बचाइए...शोर सुन दौड़े लोग, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; तीन माह पहले हुई थी शादी

Fri, 29 Aug 2025 03:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 29 Aug 2025 03:30 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में सोते समय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। तीन महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी। ऐसे में घटना से परिवार के साथ ही पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। 

विज्ञापन
Varanasi Murder News update young man murdered after three months of marriage
वाराणसी में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गंगा किनारे स्थित गांव सिंहवार में सोते समय युवक की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। परिजनों का विलाप देख कर हर किसी का कलेजा फटा जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुटी है। 

Varanasi Murder News update young man murdered after three months of marriage
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
धारदार हथियार से हमला कर की गई हत्या
गुरुवार की रात में गांव निवासी अनिल कुमार (28) पुत्र छोटेलाल भोजन करने के बाद घर से करीब 100 मीटर दूर नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सोने चले गए। देर रात में सोते समय उसके गर्दन पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिससे लहूलुहान होकर लड़खड़ाते अनिल अपने घर के दरवाजे पर पहुंचा। 
Varanasi Murder News update young man murdered after three months of marriage
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जान बचाइए... पिता से लगाई गुहार
खून से लथपथ अनिल पिता को चिल्लाते हुए कहा कि जान बचाइए। आवाज सुनकर परिजन दौड़कर उसके पास पहुंचे तब तक उसकी आवाज बंद हो गई। घरवालों ने फोन करके एंबुलेंस बुलाया, लेकिन नहीं आई। इसके बाद निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल ले गए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Murder News update young man murdered after three months of marriage
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तीन महीने पहले हुई थी शादी
मृतक की शादी लगभग तीन माह पूर्व मेवड़ी गांव की सूरज देवी के साथ हुई थी। अभी गौना का रस्म नहीं हुआ था। मृतक दो भाईयों में छोटा था। उसकी बहन और जीजा पप्पू यहीं रहते हैं। घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस दो बिंदुओं को लेकर घटना की जांच करने में जुटी है। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi Murder: सिंहवार में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Varanasi Murder News update young man murdered after three months of marriage
मृतक अनिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इन बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
शादी से पूर्व अनिल का चांदपुर स्थित विधवा महिला से संबंध होने की भी चर्चा की जा रही थी। इसके अलावा जमीन संबंधी विवाद को भी घटना से जोड़कर देखा जाए जा रहा है। फिलहाल इस पर पुलिस छानबीन कर रही है। इस घटना को लेकर गांव के लोग भयभीत हैं। घटनास्थल पर पर एसीपी सारनाथ विजय कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष चौबेपुर अजीत कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed