फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में बाढ़ का ऐसा नजारा...: गंगा और नाले का पानी आपस में मिले, हजारों लोगों ने दूसरे स्थान पर ली है शरण

Fri, 29 Aug 2025 01:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 29 Aug 2025 01:13 PM IST
सार

Flood in Varanasi: वाराणसी जिले में दो घंटे स्थिर होने के बाद फिर से गंगा खतरे की निशान की ओर बढ़ने लगी हैं। वहां बाढ़ से शहर के 16 मोहल्ले और 18 गांवों के 843 परिवारों के 3526 लोग प्रभावित हैं। 

विज्ञापन
Flood in Varanasi Ganga moving towards danger mark Thousands of people affected floods
गंगा और नाले का पानी आपस में मिले - फोटो : भैरव जायसवाल

गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार करने के बाद अब खतरे के निशान की ओर धीमी गति से बढ़ रहा है। सुबह दो घंटे स्थिर होने के बाद जलस्तर में आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। गंगा में उफान के कारण शहर के 16 मोहल्ले और 18 गांव के 843 परिवार के 3526 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं 6507 किसानों की 1597.28 हेक्टेयर की फसल बाढ़ के पानी में डूब गई है।

Flood in Varanasi Ganga moving towards danger mark Thousands of people affected floods
Flood in varanasi - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जल आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार सुबह छह बजे गंगा का जलस्तर 70.91 मीटर था और जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की बढ़ोतरी हो रही थी। सात बजे से गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर बढ़ने के बाद सुबह आठ बजे 70.92 मीटर पर स्थिर हो गया।
Flood in Varanasi Ganga moving towards danger mark Thousands of people affected floods
Flood in varanasi - फोटो : अमर उजाला
दो घंटे के बाद गंगा के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी शुरू हुई और 10 बजे गंगा का जलस्तर 70.93 मीटर दर्ज किया गया। दिन में दो बजे जलस्तर 70.95 मीटर तक पहुंच गया था। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से 69 सेंटीमीटर ऊपर और खतरे के निशान 71.26 मीटर से 31 सेंटीमीटर नीचे बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in Varanasi Ganga moving towards danger mark Thousands of people affected floods
Flood in varanasi - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ के कारण गंगा और वरुणा के तटीय इलाकों में बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश कर गया है। दशाश्वमेध घाट पर शीतला मंदिर पूरी तरह से गंगा के पानी में डूब गया है। वहीं अस्सी से राजघाट के बीच घाट के तीन हजार से ज्यादा मंदिर पानी की चपेट में हैं। बाढ़ के कारण एक तहसील, 16 मोहल्ले, 18 गांव प्रभावित हैं। जिला प्रशासन की ओर से 46 बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं और इसमें से 17 को सक्रिय कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें; Flood in Ballia: 10 पक्के मकान नदी में डूबे, 60 हजार की आबादी प्रभावित; 10 गांवों की बिजली काटी
विज्ञापन
Flood in Varanasi Ganga moving towards danger mark Thousands of people affected floods
Flood in varanasi - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ के कारण 266 परिवार के 998 लोगों ने सुरक्षित स्थान और रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। बाढ़ राहत शिविर में 557 परिवार के 2538 लोगों ने डेरा जमाया है। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की 48 नावों को लगाया गया है और एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की दो टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed