फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi Murder News : young man murdered with sharp weapon in Singhwar

Varanasi Murder: सिंहवार में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 29 Aug 2025 08:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Aug 2025 08:27 AM IST
सार

वाराणसी जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां चौबेपुर थाना क्षेत्र के सिंहवार गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Varanasi Murder News : young man murdered with sharp weapon in Singhwar
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime News: वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गंगा किनारे स्थित गांव सिंहवार में पेड़ के नीचे चारपाई पर सोते समय एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। खून से लथपथ युवक भागते हुए घर के दरवाजे तक पहुंचते ही गिर पड़ा। परिजन उसे आनन- फानन अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
गुरुवार की रात में गांव निवासी अनिल कुमार (28) पुत्र छोटेलाल भोजन करने के बाद घर से करीब 100 मीटर दूर नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सोने चले गए। देर रात में सोते समय उसके गर्दन पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिससे लहूलुहान होकर लड़खड़ाते अनिल अपने घर के दरवाजे पर पहुंचा। 
विज्ञापन


उसकी आवाज सुनकर परिजन दौड़कर उसके पास पहुंचे तो वह गंभीर रूप से घायल था। घरवालों ने फोन करके एंबुलेंस बुलाया, लेकिन नहीं आई। इसके बाद निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल ले गए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed