{"_id":"5ab3a54d4f1c1b690e8b5eb9","slug":"up-snake-charmer-neck-overlay-by-puthon-at-mau","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" यूपीः अजगर ने सबके सामने सपेरे का घोंटा गला, लोग बनाते रहे वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः अजगर ने सबके सामने सपेरे का घोंटा गला, लोग बनाते रहे वीडियो
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
mau
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ जिले के एक गांव स्थित बाजार में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक तमाशा दिखाने वाले सपेरे को अजगर ने जकड़ लिया। तमाशा देख रहे लोगों को पहले तो लगा कि यह भी कोई खेल है, लेकिन देखते ही देखते सपेरा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा और काफी देर तक नहीं उठा। इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
mau
- फोटो : अमर उजाला
घटना मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी खैराबाद बाजार की है। बुधवार की शाम एक सपेरा अजगर को हाथ में लेकर करतब दिखा रहा था। इस दौरान अजगर ने उसकी गर्दन को जकड़ लिया। इससे व थोड़ी ही देर में बेहोश होकर गिर गया। मौके पर अफरातफरी मच गई।
mau
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जुटी भीड़ में से एक ने हिम्मत दिखाकर अजगर की पकड़ से मदारी को छुड़ाया। बेहोश हुए मदारी को लोगों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। बताया जा रहा है कि मदारी के गले की हड्डी टूट गई। मदारी की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mau
- फोटो : अमर उजाला
बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे एक अज्ञात सपेरा तमाशा दिखा रहा था। उसके आस-पास दर्जनों की संख्या में लोग भी खड़े थे. सपेरे ने अजगर को अपने गले में डाला ही था कि अजगर अपनी पकड़ से सपेरे के गले को कसने लगा। वह काफी प्रयास के बाद भी अजगर की चंगुल से अपने आप को नहीं छुड़ा सका। दूसरी तरफ, वहां जमा लोग इसे तमाशा समझकर आनंद ले रहे थे और वीडियो बना रहे थे।
विज्ञापन
mau
- फोटो : अमर उजाला
देखते दी देखते सपेरा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। अजगर सपेरे के गले में दोबारा लपेटने लगा तभी वहां खड़े एक व्यक्ति ने अनहोनी की आशंका को भांपते हुए सपेरे पर पानी के छींटे मारे लेकिन वह जगह से नहीं हिला। इसके बाद आननफानन में लोगों ने फोन करके एंबुलेंस बुलाया और उसे प्राथमिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया गया।