Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Constable Mahesh Kumar dies in road accident in Varanasi Commissioner and CP help carry his mortal remains

अंतिम विदाई में छलकीं आंखें: सड़क हादसे में सिपाही की मौत, सीपी और कमिश्नर ने पार्थिव शरीर को दिया कंधा

Thu, 26 Nov 2026 12:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 26 Nov 2026 12:44 PM IST
सार

वाराणसी में सिपाही महेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। सहजन के पेड़ से बुलेट बाइक टकराने से उस पर सवार सिपाही की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस आयुक्त और मंडलायुक्त ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

विज्ञापन
Constable Mahesh Kumar dies in road accident in Varanasi Commissioner and CP help carry his mortal remains
पुलिस कमिश्नर और कमिश्नर ने पार्थिव शरीर को दिया कंधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारनाथ रेलवे स्टेशन के पीछे मंगलवार रात सहजन के पेड़ से टकराकर बुलेट सवार पुलिसकर्मी महेश कुमार 25 वर्ष की मौत हो गई। बुधवार की सुबह सारनाथ पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिपाही के अंतिम विदाई में पुलिस अफसरों की आंखें भी छलक गईं। अफसरों ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
आजमगढ़ के गढ़वल निवासी वर्षीय महेश कुमार वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात थे। रात लगभग एक बजे महेश अपनी बुलेट से फरीदपुर रिंगरोड से स्टेशन की ओर जा रहे थे। स्टेशन के पीछे उनकी बुलेट असंतुलित होकर सहजन के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट पहने होने के बावजूद महेश बुरी तरह घायल हो गए। रात में ही सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमरजीत कुमार उन्हें इलाज के लिए पंडित दीनदयाल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि महेश कुमार वर्ष 2018 बैच के पुलिसकर्मी थे। तीन भाई और दो बहनें हैं। वह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच की। डीसीपी वरुणा राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि महेश पुलिस लाइन में तैनात थे और मंगलवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मंडलायुक्त की स्कॉर्ट ड्यूटी में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Constable Mahesh Kumar dies in road accident in Varanasi Commissioner and CP help carry his mortal remains
सिपाही महेश कुमार की अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

पुलिस आयुक्त और मंडलायुक्त ने पार्थिव शरीर को दिया कंधा
मंडलायुक्त के एस्कॉर्ट में तैनात कांस्टेबल महेश कुमार के निधन पर पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और मंडलायुक्त विजयेंद्र पांडियन ने आरक्षी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस आयुक्त ने महेश कुमार के परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस कठिन समय में परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि किसी सहकर्मी का असमय निधन पुलिस परिवार के लिए दुखद है। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed