फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वांचल में माँ सरस्वती का आह्वान, हर्षोल्लास के साथ हुआ ज्ञान की देवी का स्वागत, देखें तस्वीरें

Tue, 23 Jan 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 23 Jan 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
Saraswati worship in purvanchal
saraswati puja - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में बसन्त पंचमी के अवसर लोग माँ सरस्वती के आराधना में लीन रहे। काशी नगरी में या कुंदेंदु तुषारहाल धवला... के मंत्रों से गूंज उठीं। वसंत पंचमी पर धर्म की नगरी में ज्ञान की देवी मां सरस्वती का आह्वान किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Saraswati worship in purvanchal
saraswati puja - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर हर्ष और उल्लास के साथ मां वाग्देवी का पूजन किया गया। शहर में कई इलाकों में मां सरस्वती की प्रतिमाओं के पट खुलते ही पंडालों में दर्शन पूजन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। शिक्षण संस्थाओं के साथ ही विभिन्न संगठनों ने भी मां सरस्वती का पूजन कर ज्ञान का आशीष मांगा। सोमवार को विश्वनाथ मंदिर रेड जोन परिसर में माँ सरस्वती की विधि विधान से पूजा की गई। 

 
Saraswati worship in purvanchal
saraswati puja - फोटो : अमर उजाला
अन्नपूर्णा मंदिर के सामने जय माँ सरस्वती पूजनोत्सव द्वारा माँ की प्रतिमा स्थापित की गई। समिति के उपाध्यक्ष अंकित मिश्र व आकाश गिरी ने वैदिक मंत्रोचारण से माँ का विधि विधान से पूजन कर माँ की आरती उतारी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saraswati worship in purvanchal
saraswati puja - फोटो : अमर उजाला

नदेसर स्थित भारतीय स्पोर्टिंग क्लब की ओर मां सरस्वती का पूजन किया गया। अर्दली बाजार स्थित दी पायनियर स्पोर्टिंग क्लब की ओर मां की प्रतिमा का पूजन किया गया। मच्छोदरी स्थित नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जगतगंज स्थित लेबर कॉलोनी से मां धूमावती व शिरडी साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। 

 
विज्ञापन
Saraswati worship in purvanchal
saraswati puja - फोटो : अमर उजाला
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित मां वाग्देवी की प्रतिमा का षोडशोपचार विधि से पूजन अर्चन किया गया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के त्रिवेणी महिला छात्रावास, बिड़ला छात्रावास, अंतरराष्ट्रीय छात्रावास सहित सभी छात्रावासों में धूमधाम से वसंत पंचमी मनाई गई। इस दौरान पूजन के बाद छात्राओं ने रंगोली भी बनाई। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed