फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाह और योगी की सभा में कुर्सियां रह गई खाली, भरने के लिए लगाया गया ये जुगाड़

Mon, 22 Jan 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 22 Jan 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
empty chairs in amit shah and cm yogi yuva udghosh rally at varanasi
chairs - फोटो : अमर उजाला

खाली कुर्सियों को लेकर पार्टी के नेता ही नहीं बल्कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी चिंतित दिखे। स्थिति कुछ ऐसी रही कि जब दोनों राजनेता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और कुर्सियां नहीं भरीं तो पुलिस ने जुगाड़ लगाया। शाह और योगी निर्धारित समय डेढ़ बजे की बजाय ढाई बजे काशी विद्यापीठ पहुंचे थे। आगे की स्लाइड्स में देखें.. 
 
empty chairs in amit shah and cm yogi yuva udghosh rally at varanasi
chairs - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत पूर्वांचल के युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए शन‌िवार को आयोजित युवा उद्घोष कार्यक्रम में कुर्सियां खाली रही गईं। इस बात को लेकर पार्टी विधायकों, पदाधिकारियों और व्यवस्था करने वालों की कार्यप्रणाली और क्षमता को लेकर तरह-तरह की चर्चा होने लगी।


 
empty chairs in amit shah and cm yogi yuva udghosh rally at varanasi
chairs - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी के निर्देश पर राह चलते लोगों से भी सभा स्थल में जाने के लिए पुलिसकर्मी अनुरोध करने लगे। इसके साथ ही सभास्थल के प्रवेश द्वारों पर तैनात पुलिसकर्मियों को कहा गया कि उन्हें भी जाने दो जो काले रंग की जैकेट-स्वेटर पहने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
empty chairs in amit shah and cm yogi yuva udghosh rally at varanasi
chairs - फोटो : self

दो दिन पूर्व कार्यक्रम में 17 से 35 साल के 17 हजार युवाओं की भागीदारी होने का दावा किया गया था जबकि सात हजार युवा ही जुट पाए। सूत्रों की मानें तो रजिस्ट्रेशन भी 12 हजार ही हुए थे।

 
विज्ञापन
empty chairs in amit shah and cm yogi yuva udghosh rally at varanasi
chairs - फोटो : अमर उजाला
 दूसरी ओर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि यह पहला डिजिटल कार्यक्रम रहा। 20 रुपये देकर युवा इस कार्यक्रम में शामिल हुए। अमूमन राजनीतिक दल पैसा देकर कार्यक्रम के लिए भीड़ जुटाते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed