चंद्रग्रहण की शुरुआत रात 9:57 बजे हुई। इससे पहले शहर के 25 हजार से ज्यादा मंदिरों के कपाट बंद हो गए। ग्रहण से डेढ़ घंटे पहले काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के मंदिर तो ढाई घंटे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। इससे पहले 28 अक्तूबर 2023 को भी चंद्रग्रहण के दौरान सभी मंदिर बंद थे। रविवार को चंदग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक लग गया।
PHOTOS: काशी विश्वनाथ सहित 25 हजार मंदिरों के बंद रहे कपाट, ग्रहण के बाद श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:59 AM IST
सार
Chandra Grahan 2025: काशी में चंद्रग्रहण के दौरान काशी विश्वनाथ धाम सहित 25 हजार मंदिरों के कपाट बंद रहे। चंदग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक लगने के साथ ही घरों में भी लोगों ने इसका पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन