{"_id":"67e271c41f4dfbc1000038e4","slug":"saharanpur-murder-case-bjp-leader-had-shot-innocent-children-at-close-range-reveal-in-post-mortem-report-2025-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा नेता ने मासूम बच्चों के सिर में सटाकर मारी थी गोली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा नेता ने मासूम बच्चों के सिर में सटाकर मारी थी गोली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये बात
Tue, 25 Mar 2025 02:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:36 PM IST
सार
सहारनपुर के गंगोह के सांगाठेड़ा गांव में भाजपा नेता योगेश ने अपने मासूम बच्चों के सिर में सटाकर गोली मारी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
Saharanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गंगोह के सांगाठेड़ा गांव में निर्मम हत्याकांड में तीनों बच्चों के शवों का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम करीब चार घंटे तक चला, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि तीनों बच्चों के सिर में सटाकर गोली मारी गई थी। इसके अलावा शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। भाजपा नेता योगेश ने अपनी पत्नी नेहा, बेटी श्रद्धा, बेटों देवांश व शिवांश को गोली मार दी थी। इनमें तीनों बच्चों की मौत रविवार को हो गई थी। नेहा ने इलाज के दौरान चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया था।
सांगाठेड़ा के देवांश की फाइल फोटो
- फोटो : ग्रामीण
घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने रविवार को तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। तीनों बच्चों के पोस्टमार्टम में सामने आया कि श्रद्धा के सिर में राइट साइड से गोली मारी गई, जबकि देवांश व शिवांश के सिर में ऊपर से लेफ्ट साइड में गोली लगी। सबसे पहले पोस्टमार्टम श्रद्धा का हुआ था। उधर, एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि तीनों बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में गोली लगना है। इसके अलावा शरीर पर अन्य कोई निशान नहीं मिले। तीनों के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
Saharanpur Triple Murder
- फोटो : अमर उजाला
योगेश ने काफी लोगों पर करा रखे हैं मुकदमे दर्ज
सांगाठेड़ा में हुए हत्याकांड के बाद जहां परिवार खून के आंसू रो रहा है, वहीं ग्रामीणों के दिलों में योगेश के गिरफ्तार होने के बाद भी उसका डर बना हुआ है। आरोपी योगेश के खौफ का असर अब भी गांव में देखा जा सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अदालत से उसकी जल्द रिहाई की आशंका सता रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सलीम अख्तर सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि योगेश बेहद शातिर और दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उन्होंने खुलासा किया कि योगेश ने गांव के ही मुकेश कुमार, बिल्लू मिस्त्री, शैलेंद्र सिंह, मांगेराम, इकबाल, नीतू, अंकित कुमार, जबर सिंह सहित कई लोगों पर मुकदमे दर्ज कराए हैं।

saharanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से कर रहा था साजिश, खुद को दिखाता था मानसिक बीमार
सहारनपुर के सांगाठेड़ा गांव में पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी बाप योगेश पिछले कई दिनों से साजिश रच रहा था। वह खुद को मानसिक रूप से बीमार दिखाने की भी कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों को बताया था कि वह सहारनपुर में किसी डॉक्टर के पास भी गया। जब उससे डॉक्टर का नाम पता पूछा गया तो वह इधर-उधर देखने लगा। जघन्य हत्याकांड के बाद जो बातें सामने आ रहीं हैं कि उससे साफ लग रहा है कि आरोपी योगेश पिछले कई दिनों से साजिश कर रहा था।

भाजपा नेता योगेश रोहिला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, चार खोखे और एक कारतूस नाल में फंसा हुआ बरामद किया। सवाल यह है कि योगेश के पास लाइसेंसी पिस्टल थी, लेकिन इतनी संख्या में कारतूस क्यों रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उसने कारतूस खरीदे थे। आसपास के लोगों के सामने भी खुद को इस तरह दर्शाता था जैसे मानसिक रूप से बीमार हो। उसके साथ अन्याय हो रहा है। ग्रामीणों की मानें तो वह कुछ दिन पहले सहारनपुर में एक मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास भी गया था। हालांकि जब उससे पर्चा मांगा गया था तो वह नहीं दिखा सका। यहां तक कि डॉक्टर का नाम और पता भी नहीं बता पाया। इन सभी तथ्य को जोड़कर देखा जाए तो उसक साजिश सामने आ रही है।