फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

51 घंटे लड़ी नेहा: तीन बच्चों की चिता ठंडी भी नहीं हुई, मां ने भी छोड़ दी दुनिया; योगेश को मिला श्राप हुआ पूरा

Mon, 24 Mar 2025 06:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 06:58 PM IST
सार

चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती नेहा की हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा था। नेहा के सिर में भी गोली मारी गई थी। ऐसे में उसके सिर का काफी हिस्सा डैमेज हो चुका था। 51 घंटे तक चले इलाज के बाद आखिराकर उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
In Saharanpur massacre after three children mother neha also died
saharanpur murder - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर स्थित सांगाठेड़ा गांव में तीन बच्चों की मौत के बाद आखिरकार मां नेहा रोहिला ने भी दम तोड़ दिया। नेहा का चंडीगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार दोपहर भाजपा नेता योगेश रोहिला ने शक और गुस्से में अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों के सिर में गोलियां दाग दी थीं। उसकी बेटी श्रद्धा (8), बेटे देवांश (7) और शिवांश (4) की मौत हो गई थी, जबकि नेहा को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया था। परिजनों ने उसे चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था और उसकी हालत स्थिर बनी हुई थी। 51 घंटे तक मौत से जूझने के बाद सोमवार शाम नेहा भी इस दुनिया को अलविदा कह गई।

In Saharanpur massacre after three children mother neha also died
Saharanpur Triple Murder - फोटो : अमर उजाला

मां ने दिया था 17 साल पहले श्राप
वारदात के बाद जब रविवार को योगेश की बहनें घर आईं थीं तो बार-बार चिल्लाकर कह रहीं थीं कि 17 साल पहले तड़पती हुई मां ने जो श्राप दिया था वह सच हो गया। मां ने कहा था कि बिल्लू (योगेश के घर का नाम) तुझे कभी शांति और सुख नहीं मिलेगा। 17 साल बाद योगेश के कुंठित दिमाग ने वह सच कर दिया।  श्रद्धा, देवांश और शिवांश के शवों को देखकर उनकी बुआ सीमा और गुड्डी बार-बार बेहोश हो रही थीं। वह बार-बार कह रही थीं कि योगेश ने अपने अंहकार व शक में घर के चिरागों को बुझा दिया है। 

In Saharanpur massacre after three children mother neha also died
saharanpur murder - फोटो : अमर उजाला

'तुझे पानी देने वाला कोई न रहेगा'
नेहा के मौसा राजपाल ने बताया कि 17 साल पहले जब योगेश के माता-पिता और तीन बहनों की जहरीले पदार्थ से मौत हो गई थी, तब तड़पते हुए योगेश की मां ने कहा था कि इस हवेली में तू अकेला ही रहे, तुझे पानी देने वाला भी कोई न रहेगा। तुझे कहीं भी शांति नहीं मिलेगी। दोनों बहनें मां की इन बातों को याद कर बिलख रहीं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
In Saharanpur massacre after three children mother neha also died
saharanpur murder - फोटो : अमर उजाला

कई दिनों से साजिश रच रहा था योगेश
पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी योगेश पिछले कई दिनों से साजिश रच रहा था। वह खुद को मानसिक रूप से बीमार दिखाने की भी कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों को बताया था कि वह सहारनपुर में किसी डॉक्टर के पास भी गया। जब उससे डॉक्टर का नाम पता पूछा गया तो वह इधर-उधर देखने लगा। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, चार खोखे और एक कारतूस नाल में फंसा हुआ बरामद किया। सवाल यह है कि योगेश के पास लाइसेंसी पिस्टल थी, लेकिन इतनी संख्या में कारतूस क्यों रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उसने कारतूस खरीदे थे।

विज्ञापन
In Saharanpur massacre after three children mother neha also died
Saharanpur Murder - फोटो : अमर उजाला

खुद को दिखाता था मानसिक रूप से बीमार
आसपास के लोगों ने बताया कि वह खुद को इस तरह दर्शाता था जैसे मानसिक रूप से बीमार हो। उसके साथ अन्याय हो रहा हो। ग्रामीणों की मानें तो वह कुछ दिन पहले सहारनपुर में एक मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास भी गया था। हालांकि जब उससे पर्चा मांगा गया था तो वह नहीं दिखा सका। यहां तक कि डॉक्टर का नाम और पता भी नहीं बता पाया। इन सभी तथ्यों को जोड़कर देखा जाए तो उसकी साजिश सामने आ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed