फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Bike Stops After Refuelling in Saharanpur, Customer Alleges Water Mixed in Petrol

सहारनपुर: पेट्रोल डलवाने के बाद बाइक बंद, टंकी में मिला पानी; ग्राहक ने पंप पर मिलावट का लगाया आरोप

Thu, 08 Oct 2026 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Oct 2026 12:46 PM IST
सार

सहारनपुर में पेट्रोल डलवाने के बाद बाइक स्टार्ट नहीं होने पर ग्राहक ने पेट्रोल में पानी मिलाने का आरोप लगाया। मैकेनिक से जांच कराने पर टंकी में पेट्रोल के साथ पानी मिलने का दावा किया गया। शिकायत के दौरान अभद्रता और धक्का-मुक्की के भी आरोप लगाए गए।

विज्ञापन
Saharanpur: Bike Stops After Refuelling in Saharanpur, Customer Alleges Water Mixed in Petrol
पेट्रोल डलवाकर नहीं चली बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में पुल जोगियान स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार रात पेट्रोल में पानी मिलाने का आरोप लगाते हुए एक ग्राहक ने हंगामा किया। नुमाइश कैंप निवासी विनोद ग्रोवर के अनुसार, पेट्रोल डलवाने के कुछ देर बाद उनकी मोटरसाइकिल स्टार्ट नहीं हुई। मैकेनिक से जांच कराने पर टंकी में करीब 750 मिलीलीटर पेट्रोल और बाकी पानी मिलने का दावा किया गया।

विज्ञापन


200 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद बंद हुई बाइक
विनोद ग्रोवर के अनुसार, वह रात करीब नौ बजे मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के लिए चावला पेट्रोल पंप पहुंचे थे। उन्होंने करीब 200 रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद मोटरसाइकिल स्टार्ट नहीं हुई। पास ही मस्जिद के समीप मैकेनिक से बाइक की जांच कराई गई।
विज्ञापन


आरोप है कि टंकी से तरल पदार्थ निकालने पर करीब 750 मिलीलीटर पेट्रोल मिला, जबकि बाकी तरल पदार्थ पानी था।

यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ के अम्हेड़ा की ग्राम प्रधान को मिला KBC-18 का मंच, अमिताभ बच्चन से साझा किया गांव का विकास मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शिकायत करने पर अभद्रता का आरोप
विनोद ग्रोवर ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों और संचालक से मामले की शिकायत की। उनका आरोप है कि शिकायत करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई। उन्होंने धमकी देने का भी आरोप लगाया। मौके पर वीडियो बनाने की कोशिश करने पर रोकने का प्रयास किए जाने की बात कही गई है।

पुलिस ने मौके पर शांत कराया मामला
आरोप है कि वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया। ग्राहक की ओर से पेट्रोल पंप पर मिलावट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्राहक की ओर से पेट्रोल में पानी मिलने का दावा किया गया है। मामले में पेट्रोल पंप की ओर से कोई पक्ष सामने आने की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed