संभल प्रशासन ने उपद्रवियों की कुछ सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं। इसमें वह तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आरोपियों की तस्वीरें सार्वजनिक करने की तैयारी भी की जा रही है। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को भी जेल भेजा जाएगा। वहीं बवाल के तीसरे दिन मंगलवार को शहर में तनावपूर्ण शांति रही। जामा मस्जिद के आसपास के इलाके को छोड़कर शहर के अधिकांश बाजार खुल गए। मंगलवार को स्कूल खुले, लेकिन संभल तहसील क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध बुधवार शाम तक के लिए बढ़ा दिया गया। उपद्रवियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी है।
संभल हिंसा का सामने आया वीडियो: चेहरों पर नकाब... हाथों में लाठी-डंडे; प्रशासन ने जारी की बवाल की CCTV फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 26 Nov 2024 09:39 PM IST
सार
बवाल के तीसरे दिन मंगलवार को शहर में तनावपूर्ण शांति रही। जामा मस्जिद के आसपास के इलाके को छोड़कर शहर के अधिकांश बाजार खुल गए। मंगलवार को स्कूल खुले, लेकिन संभल तहसील क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध बुधवार शाम तक के लिए बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन