फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभल हिंसा: सपा विधायकों और जिलाध्यक्ष के घर पर पुलिस का पहरा, कमिश्नर बोले- उपद्रवियों के फोटो होंगे जारी

Tue, 26 Nov 2024 07:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 07:45 PM IST
सार

पुलिस ने संभल जाने की आशंका में सपा नेताओं, जिलाध्यक्ष और सांसद रुचिवीरा के घरों पर पहरा लगाया है। उधर, मंडलायुक्त ने कहा कि प्रशासन उपद्रवियों की पहचान कर फोटो जारी करने और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। जनजीवन सामान्य बनाने के लिए प्रशासनिक प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Sambhal: Police put under guard at SP house, commissioner said, photos of rioters will released
मुरादाबाद में गश्त करती पुलिस - फोटो : पुलिस

संभल जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सपा के जिलाध्यक्ष के घर को सोमवार की रात घेर लिया। सपा विधायक पिंकी यादव, कमाल अख्तर के घर पर पुलिस का पहरा है। सांसद रुचिवीरा के घर भी पुलिस गई थी लेकिन वह घर नहीं थीं। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने उनके दिल्ली रोड स्थित घर को घेर रखा है।



उधर, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि संभल में उपद्रव करने वालों के फोटो जारी किए जाएंगे। अफवाह फैलाने वाले भी सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे। प्रशासन के प्रयास से जनजीवन पहले की तरह स्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।

Sambhal: Police put under guard at SP house, commissioner said, photos of rioters will released
संभल बवाल में जान गंवाने वाले युवकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को आशंका थी कि वह संभल जा रहे हैं। इसी प्रकार असमोली  विधायक पिंकी यादव के मानसरोवर स्थित आवास, कांठ के विधायक कमाल अख्तर के जिगर कॉलोनी स्थित आवास पर गई थी। सांसद रुचिवीरा के घर भी पुलिस गई थी लेकिन वह घर मौजूद नहीं थीं। मंगलवार को वह भोजपूर स्थित  शादी समारोह में गई थी तो पुलिस उनके पीछे लगी रही।

Sambhal: Police put under guard at SP house, commissioner said, photos of rioters will released
Sambhal Violence - फोटो : संवाद

आरोप है कि पुलिस सपा नेताओं के पीछे पड़ गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के साथ जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव समेत अन्य कार्यकर्ता संभल जाने वाले थे लेकिन माता प्रसाद पांडेय ने इस बारे में अभी तिथि नहीं की है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर का कहना है कि उन्होंने किसी सपा नेता को नजरबंद नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal: Police put under guard at SP house, commissioner said, photos of rioters will released
Sambhal Violence - फोटो : संवाद

राहुल गांधी के संभल आने की सूचना, अमरोहा में पुलिस नाकाबंदी

जामा मस्जिद के सर्वे के दाैरान हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभल जाने की सूचना पर पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर दी। दिल्ली से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। हसनपुर एसडीएम सुनीता सिंह, सीओ श्वेताभ भास्कर और इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने ब्रजघाट पुलिस चौकी के सामने बैरियर लगा कर वाहनों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sambhal: Police put under guard at SP house, commissioner said, photos of rioters will released
sambhal jama masjid controversy - फोटो : संवाद

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय खुफिया विभाग भी लगातार घटनाक्रम पर निगरानी रखे हुए हैं। संभल में हिंसा के बाद की स्थिति तनावपूर्ण शांति में बदल चुकी है, और प्रशासन पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "संभल, उत्तर प्रदेश में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाज़ी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed