Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भावुक हुए मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, वीडियो साझा कर चौंकाया, तेज गेंदबाजी को दी नई पहचान

Sat, 07 Nov 2026 11:23 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 07 Nov 2026 11:23 AM IST
सार

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने छह नवंबर को सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा कर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। उन्होंने भारत के लिए 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट हासिल किए। शमी ने साथी खिलाड़ियों, कोच, परिवार, बीसीसीआई और प्रशंसकों का आभार जताया।  

विज्ञापन
Mohammed Shami gets emotional: Bids farewell to Test cricket, surprises fans by sharing a video
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज और अमरोहा के लाल मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। उन्होंने छह नवंबर को सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा कर अपने टेस्ट कॅरिअर को अलविदा कहा।



शमी के इस फैसले से उनके प्रशंसक हैरान रह गए। वहीं, उनके फार्म हाउस स्थित मैदान में खड़े होकर साझा किए गए 2.48 मिनट के वीडियो पर प्रशंसकों ने जमकर प्रतिक्रिया दी।
Trending Videos
Mohammed Shami gets emotional: Bids farewell to Test cricket, surprises fans by sharing a video
शमी - फोटो : ANI

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो को कुछ ही घंटों में करीब 72 हजार लोगों ने लाइक किया, जबकि तीन हजार से अधिक कमेंट और एक हजार से ज्यादा शेयर मिले। मोहम्मद शमी ने अपने संदेश में कहा कि वह सफेद जर्सी से विदा ले रहे हैं, लेकिन उससे जुड़ी यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।

Mohammed Shami gets emotional: Bids farewell to Test cricket, surprises fans by sharing a video
शमी और शास्त्री - फोटो : ANI

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अपनी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा बताया। साथ ही इस लंबे सफर में साथ देने वाले साथी खिलाड़ियों, कोच, परिवार और करोड़ों प्रशंसकों का आभार जताया। हालांकि, शमी ने साफ किया कि वह वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammed Shami gets emotional: Bids farewell to Test cricket, surprises fans by sharing a video
मोहम्मद शमी - फोटो : ANI/ICC

नई और पुरानी दोनों गेंदों से स्विंग और सीम मूवमेंट हासिल करने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 229 विकेट हासिल किए। छह बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा भी किया। उन्होंने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।

विज्ञापन
Mohammed Shami gets emotional: Bids farewell to Test cricket, surprises fans by sharing a video
मोहम्मद शमी - फोटो : ANI/ICC

इसके बाद जल्द ही भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी बन गए। भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज में खेले गए 35 टेस्ट मैचों में उन्होंने 131 विकेट लिए। इन मुकाबलों में उनका गेंदबाजी औसत 25 से कम रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed