फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब महिला कांस्टेबलों ने सीखी बाइक चलानी, देखिए तस्वीरें

Thu, 07 Dec 2017 02:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 07 Dec 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
Women Constable taught to ride a bike, do not lose courage, photos
महिला कांस्टेबलों ने चलानी सीखी बाइक - फोटो : अमर उजाला

नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत एसएसपी के निर्देश पर पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबलों को बाइक चलानी सिखाई गई। 150 महिला कांस्टेबलों में से 50 ने बाइक चलानी सीखी। इस दौरान कई महिला कांस्टेबल गिर गईं। अन्य पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उन्हें उठाया।

Women Constable taught to ride a bike, do not lose courage, photos
महिला कांस्टेबलों ने चलानी सीखी बाइक - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की फैंटम अपाचे बाइक थी। इसके मद्देनजर मैदान के चारों तरफ हल्की मिट्टी में ट्रैक बनाया गया था। जिससे गिरने पर महिला कांस्टेबलों को चोट नहीं लगे। आरआई एमपी शर्मा ने बताया कि महिला कांस्टेबलों को बाइक चलाना सिखाने के समय अन्य पुलिकर्मी भी थे। पहले दिन एक या दो महिला कांस्टेबल गिरीं परंतु उन्हें चोट नहीं लगी। बाइक चलाना सीखने में महिला कांस्टेबलों ने गजब का उत्साह दिखाया।

पढ़ें : दूसरे समुदायों के युवकों ने दलित युवती से सिनेमा हॉल में किया गैंगरेप

Women Constable taught to ride a bike, do not lose courage, photos
महिला कांस्टेबलों ने चलानी सीखी बाइक - फोटो : अमर उजाला

महिला कांस्टेबलों ने कहा कि हौसला होना चाहिए। जब पुलिस की वर्दी पहनी है तो फिर पीछे क्या हटना। हमें दूसरों की सुरक्षा करनी है। पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबलों को मार्शल आर्ट का भी प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट की थी व्यवस्था

Women Constable taught to ride a bike, do not lose courage, photos
महिला कांस्टेबलों ने चलानी सीखी बाइक - फोटो : अमर उजाला

मैदान पर हेलमेट की भी व्यवस्था थी। इस दौरान कम स्पीड पर महिला कांस्टेबलों ने बाइक चलानी सीखी। आरआई का कहना है कि हेलमेट इसलिए नहीं लगाया कि मैदान कच्चा था। बाइक उठाने के लिए पुलिसकर्मी तैनात थे। मैदान के बाहरी छोर पर एक अन्य महिला कांस्टेबल एक्टिवा चलाना सीख रही थी। इस दौरान वह पिलर से टकरा गई। जिससे एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई तथा महिला कांस्टेबल को हल्की चोट लगी।

पढ़ें : इंस्पेक्टर ने थाने में पहनाई वरमाला, बजी शहनाई, पढ़ें पूरी Love Story

विज्ञापन

आत्मनिर्भर होना जरूरी

Women Constable taught to ride a bike, do not lose courage, photos
महिला कांस्टेबलों ने चलानी सीखी बाइक - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि महिला कांस्टेबलों को आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। वे बाइक चलाना सीखकर आगे बढ़ेंगी। यह भी नौकरी का हिस्सा है। थानों से फैंटम में स्पलैंडर बाइक की सूची मांगी गई है। हल्की बाइक चलाना सीखने में आसानी रहती है। एसएसपी ने कहा कि नारी सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत् जिले में अलग-अलग स्थानों पर छात्राओं, महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed