फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector married in police station, read full Love Story

थाने में हुई पंचायत, इंस्पेक्टर ने पहनाई वरमाला, पढ़ें पूरी Love Story

Fri, 08 Dec 2017 11:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 08 Dec 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
Inspector married in police station, read full Love Story
सिंदूर की रस्म निभाते इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर में तीन साल पहले विश्वविद्यालय गेट के पास प्रेमी युगल में शुरू हुई मुलाकात सुखद अंजाम तक पहुंच गई। इस बीच में कई मोड़ आए। युवक कस्टम इंस्पेक्टर बना तो दोनों के बीच शादी को लेकर संशय के बादल मंडराने लगे। बुधवार को युवती ने मेडिकल थाने पहुंचकर धरना दे दिया। पुलिस ने युवक को भी बुला लिया। पंचायत में खूब हंगामा हुआ। आखिरकार थाने में ही शादी की शहनाई बज गई।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष मेडिकल ब्रजेश कुमार के अनुसार बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के निवासी गौरव कुमार तीन साल पहले अपने दोस्त के साथ सीसीएसयू कैंपस आए थे। इस बीच विवि गेट के पास उनकी भावनपुर थाना क्षेत्र की निवासी राखी से मुलाकात हुई तो दोनों में दोस्ती हो गई। यह दोस्ती धीरे-धीरे आगे बढ़ी तो दोनों के परिजनों को भी पता चल गया। कुछ समय पहले गौरव की कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी लग गई। दोनों मेडिकल क्षेत्र में ही लिव इन में रहने लगे। इस दौरान आरोप लगे कि गौरव राखी से शादी करने के नाम पर पीछे हटने लगा। 
विज्ञापन


शादी की जिद पर अड़ी युवती 
बुधवार सुबह मेडिकल थाने पहुंची राखी ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने फोन करके गौरव को भी बुला लिया। युवती शादी की जिद पर ही अड़ी तो पुलिस के पसीने छूटने लगे। इस दौरान दोनों के परिजन भी पहुंच गए। राखी ने पुलिस के सामने साफ कहा कि जब गौरव की नौकरी नहीं थी तो उसने अपने घर से पैसा लाकर सारा खर्च उठाया। अब नौकरी लगने पर उसे धोखा दे रहा है। यदि शादी नहीं की तो वह रिपोर्ट दर्ज करा देगी। काफी बखेड़े के बाद गौरव शादी करने को तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : लव मैरिज कर बोली प्रेमिका, थाने में मरना मंजूर, पर प्रेमी का साथ नहीं छोड़ूंगी

Inspector married in police station, read full Love Story
थाने में हुई शादी - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल थाना परिसर में ही मंदिर है। मंदिर के पुजारी पं. भगवत प्रसाद ने पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी कराईं। पुलिस के सामने ही गौरव और राखी ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। गौरव ने राखी की मांग में सिंदूर भरा। इस दौरान युवती की मां भी मौजूद रही। जबकि युवक के परिजन थाने के बाहर ही खड़े रहे। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी शादी के समय मौजूद रहे।

कोर्ट में रजिस्टर्ड करानी है शादी:
दोनों पक्षों के लोगों की थाने में ही पंचायत भी चली। जिसमें कहा कि दोनों घर चलते हैं। थाने में मामला निपटाना सही नहीं है। युवती और उसकी मां ने पुलिस से कहा कि अब शादी कर ली है तो उसके बाद युवक ने इंकार कर दिया। बाद में  शपथपत्र में दोनों ने शादी करने की बात कहकर लिखकर दिया। 

पुलिस को नहीं एतराज
एसओ मेडिकल बृजेश कुमार के अनुसार युवती ने थाने में आकर सूचना दी थी। युवक को भी थाने बुलाया गया था। थाने में दोनों ने शादी की है, इससे पुलिस को कोई एतराज नहीं है। बाद में दोनों अपने घर चले गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed