फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भुवनेश्वर-नूपुर की रिसेप्शन पार्टी रही हिट, देखिए तस्वीरें

Thu, 07 Dec 2017 11:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 07 Dec 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
Bhubaneswar Nupur reception party hit, see photos
भुवी-नूपुर की रिसेप्शन पार्टी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शादी का हैट्रिक (तीसरा) रिसेप्शन कार्यक्रम हिट रहा। दिल्ली के होटल ताज मानसिंह में क्रिकेट की हस्तियां पहुंचीं। राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।

Bhubaneswar Nupur reception party hit, see photos
भुवी-नूपुर की रिसेप्शन पार्टी

इंडिया गेट के पास मान सिंह रोड़ स्थित फाइव स्टार होटल ताज मान सिंह में रिसेप्शन हुआ। कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, उमेश यादव, चेतेश्वर पुजारा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मुरली विजय, शिखर धवन, अंजिक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धीमान शाह, रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना, जसप्रीत बुमराह मौजूद रहे।

पढ़ें : भुवी-नूपुर की शादी की Exclusive तस्वीरें, ...जब दूल्हे को देख शरमा गईं दुल्हनिया

Bhubaneswar Nupur reception party hit, see photos
भुवी-नूपुर की रिसेप्शन पार्टी

इसके अलावा रविंद्र जडेजा, रविचंद्रा अश्विन, आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला, पूर्व क्रिकेटर में कपिल देव, साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हर्शेल गिब्स, आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, मीरापुर के विधायक अवतार सिंह भडाना, सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर सहित क्रिकेट जगत की कई मशहूर हस्तियां पहुंचीं। कई मंडलायुक्त और जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शिरकत की। यूपी के पूर्व डीजीपी देवराज सिंह नागर, मेरठ से एमडीसीए कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, मनोज ठाकुर, भुवी के कोच संजय रस्तोगी भी रिसेप्शन में पहुंचे। देर रात तक श्रीलंका टीम नहीं पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने ली सेल्फी

Bhubaneswar Nupur reception party hit, see photos
भुवी-नूपुर की रिसेप्शन पार्टी

कई क्रिकेटर ने भुवी और नूपूर के साथ सेल्फी ली। चेतेश्वर पुजारा ने दोनों के साथ सेल्फी ली। अधिकांश खिलाड़ी अपनी पत्नी के साथ रिसेप्शन में पहुंचे। उमेश यादव, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नियों के साथ भुवी-नूपुर का फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

पढ़ें : हनीमून से पहले नूपुर ने पूछे कई सवाल? भुवनेश्वर ने अपने अंदाज में दिए जवाब

विज्ञापन

नूपुर ने वीडियो की अपलोड

Bhubaneswar Nupur reception party hit, see photos
भुवी-नूपुर की रिसेप्शन पार्टी

रिसेप्शन से पहले भुवी की पत्नी नूपुर नागर ने तैयार होने की वीडियो अपलोड किया। विडियो में ब्यूटीशियन उनके बालों को संवारने में लगा है। वर्क इन प्रोग्रेस लिखकर इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed