फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पल भर में उजड़ गईं हंसते खेलते परिवारों की खुशियां, दो एसडीओ की मौत से मचा कोहराम, मां बेहोश

Tue, 10 Sep 2019 07:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 Sep 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
Two SDO of electricity department killed in car accident at Deoband of Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन और दोनों एसडीओ की फाइल फोटो, नीचे हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

पल भर में दो हंसते खेलते परिवारों की खुशियां उजड़ गईं। दोनों एसडीओ की मौत के बाद कोहराम मच गया। उधर, घटना की जानकारी लगते ही एसडीओ की मां बेहोश हो गई, जबकि पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना से विद्युत विभाग में शोक व्याप्त हो गया। अगली स्लाइडों में देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें:-

Two SDO of electricity department killed in car accident at Deoband of Uttar Pradesh
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

एसडीओ पवन और रब्बान अली के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। एसडीओ पवन की मां उर्मिला तो बेटे को याद करके बार- बार बेहोश होती रही तो पत्नी शालू का रो रोकर बुरा हाल है।

Two SDO of electricity department killed in car accident at Deoband of Uttar Pradesh
एसडीओ पवन सिंह और एसडीओ रब्बान अली के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के बाहदराबाद निवासी एसडीओ रब्बान अली विद्युत निगम में सहारनपुर के कैलाशपुर उपखंड अधिकारी और रुड़की निवासी एसडीओ पवन हकीकतनगर उपखंड कार्यालय पर तैनात थे। दोनों अधिकारी सोमवार की रात मेरठ से कार से सहारनपुर लौट रहे थे। देवबंद में सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: तीन दोस्तों की मौत: पति का शव देख बिलख पड़ी पत्नी, नहीं थम रहे परिजनों के आंसू, देखें भावुक तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Two SDO of electricity department killed in car accident at Deoband of Uttar Pradesh
क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग - फोटो : अमर उजाला

एसडीओ रब्बान अली और पवन अपने परिवार के साथ शहर के घंटाघर स्थित विद्युत निगम अधिकारी आवासीय कॉलोनी में आमने-सामने रहते थे। इन दिनों रब्बान अली की पत्नी एक वर्ष के बेटे के साथ अपने मायके गई हुई हैं। रब्बान अली मेरठ गए थे, तो घर पर ताला लगा हुआ था, लेकिन पवन की पत्नी शालू अपनी ढाई वर्षीय बेटी आती के साथ घर पर ही थी। जैसे ही दोनों अधिकारियों की मौत की खबर लगी तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। विद्युत निगम के अन्य अधिकारी अपने परिवारों के साथ उनके घर पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Two SDO of electricity department killed in car accident at Deoband of Uttar Pradesh
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार सुबह मुख्य अभियंता जीसी झा ने पवन के आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। रिश्तेदारों के साथ पवन की मां उर्मिला भी आवास पर पहुंच गई और पुत्र की मौत पर विलाप करते हुए बेहोश हो गई। जैसे ही होश में आती तो चिल्लाते हुए पुत्र को याद कर फिर से बेहोश होकर गिर गई। उनके पास ही पवन की पत्नी शालू गुमसुम होकर बैठी रही। बीच-बीच में वह पति को याद कर जोर-जोर से रोने लगती। महिलाओं ने किसी प्रकार दोनों को संभाला। घर के बाहर विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की भीड़ लगी रही। दोनों अधिकारियों की मौत से विद्युत निगम में शोक छाया रहा।

यह भी पढ़ें: भीषण हादसे में एक ही परिवार की आठ जिंदगियां खत्म, चीख-पुकार से गूंज उठा अस्पताल, देखें तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed