फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन दोस्तों की मौत: पति का शव देख बिलख पड़ी पत्नी, नहीं थम रहे परिजनों के आंसू, देखें भावुक तस्वीरें

Sun, 14 Jul 2019 09:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 14 Jul 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
Three friends of Saharanpur dies in car accident at Dehradun city
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कालसी-चकराता मार्ग पर कार खाई में गिरने से अकाल मौत का ग्रास बने तीनों दोस्तों के शव एक साथ सहारनपुर पहुंचे। शवों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मोहल्ले में शोक छा गया। परिजनों को बिलखते देख मौजूद हर किसी की आंख नम हो गईं। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-

Three friends of Saharanpur dies in car accident at Dehradun city
शव पहुंचते ही मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में अमरदीप कॉलोनी में शाम लगभग साढ़े पांच बजे जैसे ही वीरेंद्र का शव एंबुलेंस से उसके घर पहुंचा तो पूरा मोहल्ला एकत्रित हो गया। पत्नी रचना शव को देखते ही चीख पड़ी और बेसुध सी हो गई। भतीजी, भतीजे शव को देखते ही बिलख पड़े। भाई प्रताप सिंह भी अपने भाई के शव से लिपट कर रो पड़े। वहां मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई। वीरेंद्र के भाई प्रताप ने बताया कि वीरेंद्र हाल में ही देहरादून स्थित आईडीएफसी में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में नियुक्त हुआ था। वीरेंद्र का चार साल पूर्व ही विवाह हुआ था। उसके तीन साल का एक बेटा है।

Three friends of Saharanpur dies in car accident at Dehradun city
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

यही हाल गोविंद विहार में डॉक्टर जगपाल त्यागी के घर का था। जगपाल त्यागी के बेटे गौरव त्यागी की लगभग ढाई साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी एक साल की बेटी है। गौरव के घर में शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। गौरव त्यागी अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। पिता डॉक्टर जगपाल त्यागी एक ओर बैठे अपने बेटे के शव को देख रहे थे। उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three friends of Saharanpur dies in car accident at Dehradun city
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

नानक विहार में चार माह पूर्व ही मकान बनाकर रहने के लिए गया था दीपक तोमर। दोपहर तक तो उसकी पत्नी को हादसे के बारे में बताया ही नहीं गया। लेकिन जैसे ही शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। दीपक के तीन साल का बेटा और एक साल की बेटी है। महिलाएं उसकी पत्नी को संभालने का प्रयास कर रहीं थीं।

विज्ञापन
Three friends of Saharanpur dies in car accident at Dehradun city
मृतक दीपक तोमर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

घर से काम के सिलसिले में जाने की बात कहकर गए थे
गौरव त्यागी के पिता डॉक्टर जगपाल त्यागी ने बताया कि गौरव के घर से निकलने के कुछ देर बाद ही वह घर पहुंचे थे। उन्होंने घर पर पूछा तो उन्हें बताया कि गौरव, दीपक और वीरेंद्र के साथ कुछ काम से गया है। दोनों उसके दोस्त थे। एक दिन बाद आने की बात कही थी। उन्होंने उस पर भरोसा कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed