जीआरपी इंस्पेक्टर ललित त्यागी और उसके साथी बड़ा हाथ मारने के चक्कर में इस बार पुलिस के शिकंजे में फंस गए। जबकि पुलिस जांच में पता चला है कि पहले भी ऐसी वारदातें इन लोगों द्वारा अंजाम दी गई, लेकिन उन वारदातों में किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की, जिससे इन आरोपियों का साहस बढ़ता गया। आरोपी इंस्पेक्टर ललित कुमार त्यागी का ठिकाना अब जेल का एकल बैरक है। उसको देवबंद स्थित उपकारागार में रखा गया है। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
2 of 6
जीआरपी आगरा का इंस्पेक्टर ललित त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में नागल थाना के ग्राम उमाही में गेहूं व्यापारी के यहां डकैती डालने के मामले में पुलिस जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि ललित त्यागी के साथी सिपाही और उसके मुखबिर ऐसे लोगों की तलाश में रहते थे, जो गलत काम करें अथवा नंबर दो से व्यापार करें, तुरंत उनसे संपर्क किया जाता था, उनको फंसाने की धमकी दी जाती थी। उसके बाद उससे पैसे की डिमांड की जाती थी।
3 of 6
एसएसपी दिनेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि कुछ लोगों से एक बार में ही पैसे ले लिए जाते थे, जबकि कुछ लोगों से कई बार फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगे गए। डर के चलते कोई भी शिकायत करने की हिम्मत नहीं कर पाता था। इस बार बड़ा हाथ मारने के चक्कर में ललित फंस गया।
4 of 6
बदमाशों ने इसी घर में डाली डकैती
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि गेहूं के व्यापार में पलटेबाजी कर काफी रुपया कमाए जाने के बारे में जब बशीर खान को पता चला, तो उसने इंस्पेक्टर ललित त्यागी और उसकी टीम को बड़ा हाथ मारने के लिए तैयार कर लिया था। उसे बशीर से यह भी पता चला कि गेहूं व्यापारी मोहम्मद अख्तर के पास काफी पैसा रखा हुआ है।
5 of 6
एसएसपी दिनेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
अभी पकड़ में नहीं आए सिपाही
पुलिस की टीमें फरार आरोपी सिपाहियों रिंकू, शायर बेग और टैक्सी चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। टीमों ने दोनों सिपाहियों के मूल निवास वाले स्थान पर निगरानी रखे हुए है। नागल थाना पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीमें आगरा के अलावा बदायूं और अलीगढ़ में डेरा डाले हुए हैं।