फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई की तैयारी, अब 32 कोठों को किया जाएगा सील, डीएम ने मांगी रिपोर्ट

Fri, 17 May 2019 01:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 May 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Meerut Red Light Area Case: Now 32 kothas will be closed and DM has sought the report
कबाड़ी बाजार पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट के आदेश पर कबाड़ी बाजार के 16 कोठे सील करने के बाद दूसरे चरण में अब 32 कोठे प्रशासन के निशाने पर हैं। इन सभी की जांच रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी जाएगी। अगर रिपोर्ट अनुकूल रही तो इन 32 कोठों पर भी सील लगेगी।

Meerut Red Light Area Case: Now 32 kothas will be closed and DM has sought the report
मेरठ में रेड लाइट एरिया में जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन ने 50 से अधिक कोठों की जांच कराए जाने का निर्णय लिया था। गुरुवार को भी ब्रह्मपुरी और देहलीगेट थाने की पुलिस ने यहां क्षेत्रीय लोगों से बात कर साक्ष्य जुटाए। काफी कोठों पर अनैतिक कार्यों की शिकायत भी मिली है। इस काम को सर्वे का रूप दिया गया है।

Meerut Red Light Area Case: Now 32 kothas will be closed and DM has sought the report
मेरठ रेड लाइट एरिया में 15 कोठों को सील किया - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सूत्रों की मानें तो कोठों की जांच के लिए क्षेत्रीय व्यापारी आधार रहेंगे। चिह्नित कोठों पर क्या अनैतिक कार्य होता था, यहां संदिग्ध लोग आते थे सहित काफी बिंदु पूछताछ के लिए तैयार किए गए हैं। वहीं, इन दोनों थाना क्षेत्रों में 40 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। तीन दिनों में ये कैमरे लग जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Red Light Area Case: Now 32 kothas will be closed and DM has sought the report
रेड लाइट एरिया में जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार कबाड़ी बाजार क्षेत्र में 32 मकान और चिह्नित किए गए हैं। जिस भी मकान में अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि आज छह कोठों पर सील लगाई जाएगी।

विज्ञापन
Meerut Red Light Area Case: Now 32 kothas will be closed and DM has sought the report
रेड लाइट एरिया में जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अब जिला उद्धार अधिकारी का ऑडियो वायरल 
कोठों पर चल रही कार्रवाई को लेकर अब जिला उद्धार अधिकारी का ऑडियो वायरल हो रहा है। एक कोठे को नोटिस जारी करने संबंधी मामले में फोन पर बात करते हुए वह कह रहे हैं, नो प्राब्लम। ऑडियो जारी किया है सारथी संस्था से जुड़े रितेश वर्मा ने। रितेश का कबाड़ी बाजार में मेडिकल स्टोर है और ऊपर की मंजिल को उन्होंने किराए पर दे रखा है। इसे जब नोटिस जारी हुआ तो उन्होंने जिला उद्धार अधिकारी मिंदर सिंह से फोन पर बात की। कहा कि इस बार फिर नोटिस जारी हुआ तो उन्होंने उधर से कहा कि नो प्राब्लम। इसके अलावा अन्य दो ऑडियो हैं जिसमें रितेश कह रहे हैं कि आपने एक मामले में लेन देन कर लिया। इस पर उद्धार अधिकारी कह रहे हैं कि जब आप बीच में आ गए तो लेनदेन का सवाल ही नहीं। रितेश ने मांग की है कि जिला उद्धार अधिकारी की कॉल डिटेल निकलवाई जाए। आरोप है कि वह सभी कोठा संचालिकाओं से कोठा चलाने के नाम पर वसूली कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed