{"_id":"679b459d4b36a57082056e62","slug":"meerut-crime-news-friend-betrayed-teenager-murdered-for-rupees-know-inside-story-2025-01-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: जब दोस्त दगा दे जाए तो ऐसा अंजाम होता है... चंद रुपयों की खातिर किशोर का एलानिया कत्ल; दोस्तों ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जब दोस्त दगा दे जाए तो ऐसा अंजाम होता है... चंद रुपयों की खातिर किशोर का एलानिया कत्ल; दोस्तों ने मार डाला
Thu, 30 Jan 2025 03:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 30 Jan 2025 03:15 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तीन अलग-अलग हत्या के मामले सामने आए। तीनों घटनाएं अलग-अलग थाना इलाके में हुई। पुलिस ने जब तीनों मामलों की जांच की तो चौंकाने वाली कहानी सामने आई। चंद रुपयों की खातिर दोस्तों ने ही तीनों मामलों में दगा दे दिया।
विज्ञापन
Meerut Crime News
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहाल नगर स्थित जर्जर सामुदायिक भवन में रविवार को नौमान (17) की एलानिया हत्या कर दी। पुलिस ने नौमान के दोस्त सुहेल उर्फ आऊ, मोहम्मद आमिर और अरबाज को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों ने पांच हजार रुपये के विवाद में नौमान के सिर पर ईंटों से वार कर और छुरी से गला रेत कर हत्या की थी।
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने तीनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सुहेल के पास से छुरी भी बरामद कर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई। सोमवार को पुलिस ने अरबाज को भी गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नशे में रुपये के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद नौमान की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी सुहेल, मोहम्मद आमिर, अरबाज ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया है। हत्या में इस्तेमाल की गई छुरी बरामद कर ली है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

दीपचंद हत्याकांड का आरोपी राजू
- फोटो : अमर उजाला
असामाजिक तत्वों का ठिकाना बना सामुदायिक केंद्र
खुशहाल नगर में सामुदायिक केंद्र का निर्माण वर्ष 2014 में करीब 80 लाख की लागत से हुआ था। इसका कोई इस्तेमाल नहीं हुआ। रखरखाव के अभाव में वह खंडहर में तब्दील हो चुका है। असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों ने इसे अपना ठिकाना बना लिया है। सभासदों ने इसकी मरम्मत का प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन इस पर नगर निगम बोर्ड में सहमति नहीं बनी।

- 10 जनवरी 2025 : गंगानगर में कांशीराम आवास योजना निवासी शिवम तोमर ने दोस्त अमन की सिर में डंडे के वार कर हत्या कर दी।
- 28 दिसंबर 2024 : कंकरखेड़ा की वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी 11वीं के छात्र अभिनव की नाबालिग दोस्त ने मेडिकल थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर हथौड़े के वार कर हत्या कर दी थी।
- 25 नवंबर 2024 : गंगानगर क्षेत्र निवासी रितिक की उसके दोस्त युवराज, राहुल और सोनू पहाड़ी ने हत्या कर दी थी।
- 19 नवंबर 2024 : लोहिया नगर क्षेत्र के जाहिदपुर निवासी साजिद अल्वी की दोस्त साजिद अंसारी और आफताब ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक दीपचंद
- फोटो : अमर उजाला
केस-2
उधार लौटाने के बहाने ग्रामीण को घर से बुलाकर दोस्तों ने मार डाला
उधार लिए रुपये लौटने के बहाने घर से बुलाकर मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर चट्टावन निवासी दीपचंद उर्फ दीपू (48) को हसनपुर निवासी दोस्तों ने लाठी डंडों और ईंटों से प्रहार कर मार डाला। हत्यारोपियों ने शव को मेरठ-गढ़ हाईवे पर हसनपुर बाईपास के पास एक नलकूप पर फेंक दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो नामजद आरोपियों राजू व नरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर चट्टवन निवासी सुभाष पुत्र राज सिंह ने किठौर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि किठौर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कला निवासी राजू पुत्र भोलेराम व नरेश पुत्र राजपाल दोनों ही उसके भाई दीपचंद के पुराने मित्र थे। दोनों का उसके भाई के मकान पर काफी आना-जाना भी है। कई बार दोनों उसके भाई के मकान पर भी रुक जाते थे। उसका भाई दीपचंद भी इनके साथ चला जाता था।

हत्यारोपी नरेश
- फोटो : अमर उजाला
राजू ने कई महीने पहले उसके भाई दीपचंद से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। शनिवार रात्रि में करीब आठ बजे राजू व नरेश उनके गांव पहुंचे तथा उसके भाई दीपचंद उर्फ दीपू को अपने साथ ले गए थे। जाते वक्त जब दीपचंद के बच्चों ने उनसे पूछा तो दोनों दोस्तों ने उधार ली रकम वापस देना बताया। दोनों दोस्तों की बातों का विश्वास कर दीपचंद उनके साथ चला गया। शनिवार रात्रि करीब नौ बजे गांव के ही कुछ लोगों ने सुभाष को सूचना दी कि गांव में बैंक के सामने दीपचंद के साथ उसके दोस्त मारपीट कर रहे हैं। जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तब तक सभी लोग जा चुके थे। बाद में सुभाष ग्रामीणों के साथ अपने भाई दीपचंद को तलाशता हुआ हसनपुर कलां में निर्माणाधीन बाईपास पर पहुंचा, जहां सड़क किनारे नलकूप के पास राजू, नरेश व दो अन्य लोग मिलकर उसके भाई दीपचंद की डंडों और ईंट पत्थरों से पिटाई कर रहे थे। सुभाष के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो दीपचंद मृत पड़ा था।