फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ भगदड़: प्रयागराज से लाैटे रवि बोले-नजदीक से देखी माैत, महाकुंभ में तैनात हैं मेरठ के 800 पुलिसकर्मी

Thu, 30 Jan 2025 11:35 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 30 Jan 2025 11:35 AM IST
सार

प्रयागराज में महाकुंभ के दाैरान भगदड़ हादसे के दाैरान मेरठ के रवि भी भीड़ में फंसे थे। उन्होंने हादसे का आंखों देखा हाल बताया। उन्होंने कहा कि एक बार तो लगा था कि आज तो जान ही नहीं बच पाएगी।

विज्ञापन
Maha Kumbh stampede: Ravi said- I felt I would not survive today, 800 policemen have gone on duty from Meerut
रवि चाैधरी बांए, व महाकुंभ में मेरठ के श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या शुरू होते ही अखाड़ों से पहले आम जनता के लिए शाही स्नान खोल दिया गया। दो डुबकी लगाने के आदेश जारी किए गए, एक धर्म और एक कर्म की डुबकी। 



अखाड़ों के स्नान के लिए जब कुछ घंटे बचे तो जगह को खाली कराना शुरू कर दिया। भीड़ अधिक होने के चलते सेक्टर 20 के पास रेलिंग टूट गई और भगदड़ मच गई। हमसे 100 मीटर की दूरी पर हादसा हुआ। भगदड़ देख ऐसा लगा कि आज नहीं बच पाएंगे। मोदीपुरम निवासी रवि चौधरी ने हादसे को नजदीक से देखा और वापस लौटते हुए अमर उजाला से फोन पर बातचीत कर जानकारी दी।

Maha Kumbh stampede: Ravi said- I felt I would not survive today, 800 policemen have gone on duty from Meerut
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

रवि ने बताया कि वह नंगली निवासी केपी, ओमपाल के साथ महाकुंभ में गए हुए थे। पिछले कई दिनों से वह वहां थे। बताया कि मंगलवार रात को अखाड़ों से पहले प्रशासन ने आम जनता के लिए शाही स्नान खोल दिया।

Maha Kumbh stampede: Ravi said- I felt I would not survive today, 800 policemen have gone on duty from Meerut
Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर भगदड़ के बाद संगम नोज पर पहुंची एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला।

अखाड़ों का समय हुआ तो जगह खाली कराई जाने लगी, ताकि व्यवस्था न बिगड़े। भीड़ अधिक होने के चलते भगदड़ मच गई और लोग गिर गए। उन्होंने नजदीक से मौत को देखा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Kumbh stampede: Ravi said- I felt I would not survive today, 800 policemen have gone on duty from Meerut
Mahakumbh : संगम स्नान के लिए उमड़ा आस्था का रेला। - फोटो : अमर उजाला।

राष्ट्रीय परशुराम परिषद का प्रयागराज महाकुंभ में सेक्टर नौ में शिविर लगा हुआ है। शिविर में मौजूद अजय भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार रात में जब भगदड़ मची तो परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील भराला के निर्देश पर सभी पंडाल खोल दिए गए। लगभग पांच से छह हजार श्रद्धालुओं को पंडाल में रखा गया और सभी व्यवस्था उपलब्ध कराई गईं।

विज्ञापन
Maha Kumbh stampede: Ravi said- I felt I would not survive today, 800 policemen have gone on duty from Meerut
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम तट पर हुई भगदड़ के बाद मौके पर बिखरा सामान - फोटो : शिव त्रिपाठी

भगदड़ के दौरान हर कोई अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा था। उन्होंने कथा पंडाल से लेकर विश्राम पंडाल और अन्य पंडालों में श्रद्धालुओं को जगह दी। फिलहाल सब सामान्य है। सुनील भराला ने हादसे में श्रद्धालुओं की मौत पर शोक जताया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed