कन्या पूजन कर आज होगी पूर्ण होगी कांवड़ यात्रा, घरवालों को करना पड़ता है इन नियमों को पालन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को औघड़नाथ मंदिर पहुंची मोहकमपुर निवासी संतोष ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। कांवड़ियों के साथ परिजनों को भी नियमों का पालन करना चाहिए। वहीं पूजा ने बताया कि परिवार का कोई सदस्य अगर जल लेने जाता है तो घर में सभी नियमों का पालन किया जाता है। इस दौरान घर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
न्यू सैनिक विहार निवासी अनु ने बताया कि कांवड़ यात्रा के नियम सीधे कांवड़िये के हितों के लिए निभाए जाते हैं। अगर घर में कोई परिजन गलती करता है तो उसके प्रभाव स्वरूप कांवड़िये को कष्टों का सामना करना पड़ता है।
मुलतान नगर निवासी प्रियंका ने बताया कि घर में कांवड़ यात्रा के दौरान भजन पूजा आदि नियमित रुप से किया जाता है। नई बस्ती निवासी नीतू ने बताया कि कांवड़ यात्रा के बाद जलाभिषेक कर घर लौटे कांवड़ियों की यात्रा कन्या पूजन कर पूर्ण होती है। घर में कन्याओं को भोजन कराया जाता है।